जनता की आवाज दब गई? जन संवाद केंद्र शुरू करने की मांग

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित

जनता की आवाज दब गई? जन संवाद केंद्र शुरू करने की मांग

झारखंड में वर्षों से बंद पड़े मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को फिर से शुरू करने की मांग उठी है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को पुनः बहाल करने की अपील की है।

रांची: राज्य में वर्षों से बंद पड़े मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र को पुनः प्रारंभ करने हेतु शहर के जाने-माने सामाजिक एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता सुनील खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर निवेदन किया है।

खंडेलवाल ने अपने पत्र में निवेदन किया है कि कुछ वर्ष पूर्व झारखंड राज्य में संचालित “मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र” आम जनता एवं शासन के बीच एक अत्यंत प्रभावी एवं सशक्त माध्यम के रूप में कार्य कर रहा था। 

इस केंद्र के माध्यम से नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो पाता था। यह केंद्र न केवल शिकायत निवारण का माध्यम था, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास एवं जवाबदेही की एक सुदृढ़ कड़ी भी स्थापित करता था। किंतु विगत कुछ वर्षों से इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के बंद हो जाने के कारण आमजन, विशेषकर दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लोग, अपनी समस्याओं के समाधान हेतु भटकने को विवश हैं।

आज स्थिति यह है कि आम नागरिकों का सीधा संवाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से स्थापित नहीं हो पा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति असंतोष एवं निराशा की भावना बढ़ रही है। यह स्थिति सुशासन एवं जनकल्याण की भावना के अनुरूप नहीं है।

Read More.. रांची में दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत

पत्र में आगे निवेदन किया गया है कि जनहित एवं सुशासन को सुदृढ़ करने हेतु “मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र” को पुनः शीघ्र प्रारंभ किया जाय ताकि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके, ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के लोगों को न्यायसंगत मंच प्राप्त हो पाए, शासन एवं जनता के बीच सीधा, पारदर्शी एवं उत्तरदायी संवाद स्थापित हो सके। यह कदम निश्चित रूप से राज्य में सुशासन, पारदर्शिता एवं जनविश्वास को पुनः सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Read More.. Ranchi News: ‘लॉर्ड्स ऑफ ड्रिंक्स’ में पुलिस कार्रवाई, देर रात जांच से हड़कंप

खंडेलवाल ने इस अति गंभीर एवं संवेदनशील विषय पर यथाशीघ्र सकारात्मक पहल करने एवं आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।

Read More.. Sahebganj News: राजमहल प्रखंड कांग्रेस कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर

खंडेलवाल ने भरोसा जताया है कि जनहित के इस अति गंभीर मुद्दे पर मुख्यमंत्री के द्वारा जल्द ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। पत्र पर अग्रतर कार्रवाई करने हेतु इसे मोहम्मद आसिफ हसन, संयुक्त सचिव, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग झारखंड सरकार रांची को अग्रसारित कर दिया गया है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें