Sahebganj News: फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का रजिस्ट्रेशन, प्रदेश समिति का गठन
साहिबगंज सहित कई जिलों के प्रतिनिधि रहे शामिल
झारखंड के जामताड़ा में आयोजित बैठक में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन का विधिवत रजिस्ट्रेशन किया गया और प्रदेश समिति का गठन हुआ। बैठक में 20 जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नई समिति में मोहन अध्यक्ष और जयप्रकाश सिन्हा प्रदेश सचिव बनाए गए।
साहिबगंज: झारखंड के जामताड़ा जिला में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की विशेष बैठक आयोजित हुई, जिसमें साहिबगंज जिला सहित बीस जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश संगठन का नियमानुसार रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर 366/25 है।
इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय समिति का भी गठन किया गया, जिसमें मोहन को अध्यक्ष, रमन को उपाध्यक्ष, ज्ञान देव झा को महामंत्री और जयप्रकाश सिन्हा को प्रदेश सचिव बनाया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन अपनी समस्याओं और कठिनाइयों को सरकार तक पहुंचाने के लिए काम करेगी। प्रदेश समिति जल्द ही सरकार से मिलकर अपनी समस्याओं से जुड़ी मांगें रखेगी।
उपरोक्त जानकारी फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश सचिव जयप्रकाश सिन्हा ने दी।
