Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई

दो अलग-अलग कांडों में आरोपी बताए गए जनप्रतिनिधि

Giridih News: भाकपा माले का प्रतिनिधिमंडल एसडीपीओ से मिला, फरार मुखिया और उप प्रमुख की गिरफ्तारी की मांग उठाई
एसडीपीओ से मिलते भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल

सरिया में भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीपीओ से मिलकर फरार मुखिया इंदिरा देवी और उप प्रमुख रामदेव यादव की गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की चेतावनी दी गई है।

गिरिडीह: शनिवार को भाकपा माले का एक प्रतिनिधिमंडल बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) से मिलकर दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिखित सूचना दी।

पहला मुद्दा मंदरामों पश्चिम की मुखिया इंदिरा देवी से जुड़ा है, जो कांड संख्या 179/2025 की अभियुक्त हैं और लगभग छह महीने से फरार चल रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

दूसरा मुद्दा सरिया उप प्रमुख रामदेव यादव से संबंधित है, जिन पर कांड संख्या 32/2026 में जमीन हड़पने और हथियारबंद लोगों के साथ मिलकर मजदूरों पर हमला करने का आरोप है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए।

प्रतिनिधिमंडल ने इन दोनों मामलों में उचित कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को सरिया थाना घेराव का कार्यक्रम आयोजित करने की सूचना दी। भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण आरोपी फरार घूम रहे हैं और आम मजदूर-किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

Read More.. प्रेमी से शादी नहीं हुई तो बनी ‘साइको किलर’, बच्ची का सिर काटकर छज्जे पर रखा, एक-एक कर 18 वारदातों को दिया अंजाम

उन्होंने एसडीपीओ से त्वरित कार्रवाई की अपील की है। प्रतिनिधिमंडल में भोला लाल मंडल, पवन महतो, रामजी राणा, लक्ष्मण मंडल समेत कई प्रतिनिधि शामिल थे।

Read More.. Chaibasa News: टाटा–हाता मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू का दुखद निधन

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या
Palamu News: मानस मर्मज्ञ सुरेश पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: विराट हिंदू सम्मेलन 12 अप्रैल को शिवाजी मैदान में
Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें