भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'

भाजपा 6 अप्रैल को मनाएगी स्थापना दिवस

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: झारखंड के लाखों घरों पर लहराएगा पार्टी का 'कमल'

भारतीय जनता पार्टी अपने 47वें स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को झारखंड में व्यापक स्तर पर मनाने जा रही है। कार्यक्रम संयोजक योगेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, लाखों कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। समारोह के दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों के सेवा कार्यों और पार्टी की विचारधारा पर विशेष चर्चा की जाएगी।

रांची: भाजपा अपने 47 वें स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के लाखों कार्यकर्ता,समर्थक अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे।

बताया कि इसके लिए पार्टी की ओर प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में पार्टी की विचारधारा,इतिहास ,विकास, पिछले लगभग 12 वर्षों से मोदी सरकार द्वारा पार्टी की नीतियों ,विचारों के अनुरूप जनसेवा में किए गए कार्य, विभिन्न भाजपा शासित प्रदेशों में सरकारों के द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों ,उपलब्धियों की चर्चा होगी।

बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू जी ,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी,संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी सहित प्रदेश पदाधिकारी गण,प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। बताया कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में देश के करोड़ो कार्यरताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
Dhanbad News: फतेहपुर मोड़ पर काल बनकर दौड़ा बालू लदा ट्रैक्टर, दुकान में घुसकर 5 को रौंदा
Pakur News: प्रीमियर लीग सीजन -1 नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्धघाटन में पहुंची युवा नेत्री उपासना मरांडी
Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन 
Giridih News: भाकपा माले का दो दिवसीय मंथन संपन्न, 13-14 जून को मधुबन में होगा जिला सम्मेलन
Giridih News: रोटरी क्लब के 'उम्मीद की किरण' शिविर का सफल समापन, 50 दिव्यांगों को मिले कृत्रिम अंग
Giridih News: 26 अप्रैल को मनेगी दानवीर भामाशाह की भव्य जयंती, साहू धर्मशाला में बनी रणनीति
Giridih News: शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति, एन. एन. ट्यूटोरियल एंड लाइब्रेरी का भव्य शुभारंभ
Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, ड्यूटी से गायब 17 कर्मचारियों को शो-कॉज
Sahebganj News: अवैध शराब तस्करी पर चला बरहरवा आरपीएफ का डंडा, 8300 अवैध शराब की बोतलें बरामद
क्षत्रिय गौरव मंच की बैठक में लिए गए कई फैसले, झारखंड में निकलेगी आभार यात्रा
Sahebganj News: तीनपहाड़ में श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ, निकाली गई भव्य कलश यात्रा 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें