PVTG समुदाय के लिए पारिवारिक अभियान शुरू, साहिबगंज के 15,809 परिवारों का होगा सर्वेक्षण

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

PVTG समुदाय के लिए पारिवारिक अभियान शुरू, साहिबगंज के 15,809 परिवारों का होगा सर्वेक्षण

साहिबगंज जिले में PVTG समुदाय के समग्र विकास के लिए 1 अप्रैल 2026 से पारिवारिक सर्वेक्षण अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 320 गांवों और 501 बस्तियों में रहने वाले 15,809 परिवारों का सर्वे किया जाएगा।

साहिबगंज: समेकित जनजातीय विकास अभिकरण, साहिबगंज के तत्वावधान में अत्यंत पिछड़ी जनजाति, या विशेष रूप से पिछड़ी जनजातीय समुदाय (PVTG) के समग्र विकास के लिए एक महत्वाकांक्षी पारिवारिक सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत 01 अप्रैल, 2026 से की जा रही है। यह अभियान 30 अप्रैल, 2026 तक पूरे जिले में संचालित होगा। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य PVTG समुदाय के परिवारों की वास्तविक सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन करना तथा उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि पात्र लाभुओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।

अभियान के तहत जिले के बरहरवा, बोरियो, मंडरो, पतना, राजमहल, साहिबगंज एवं तालझारी प्रखंड के 320 गांवों और 501 बस्तियों में रहने वाले लगभग 15,809 परिवारों (करीब 70,644 आबादी) का घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा। सर्वेक्षण कार्य के दौरान प्रत्येक परिवार की पहचान, उनके निवास स्थान (विशेषकर वन क्षेत्रों एवं सुदूरवर्ती बस्तियों) का मैपिंग तथा उनकी आवश्यकताओं का विस्तृत दस्तावेजीकरण किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में संपन्न होगी।

इस महत्वपूर्ण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संबंधित प्रखंडों के अधिकारी एवं सर्वेक्षक निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करेंगे।

सर्वेक्षण के लिए प्रत्येक गांव में एक एन्यूमैरेटर की नियुक्ति की जाएगी। चयन में स्थानीय युवकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास कम से कम मैट्रिक या इंटर की शैक्षणिक योग्यता, हिंदी, अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान तथा एंड्रॉयड मोबाइल संचालन की क्षमता होना अनिवार्य है। एन्यूमैरेटर को मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रत्येक घर के मुखिया एवं सभी सदस्यों का विस्तृत डाटा संग्रह करना होगा। प्रत्येक त्रुटि रहित सर्वेक्षण पर केंद्र सरकार द्वारा 150 रुपये का मानदेय प्रदान किया जाएगा, जिसका भुगतान कार्य पूर्ण होने के बाद किया जाएगा।

Read More.. IOCL की CSR पहल से गिरिडीह में दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत

यदि किसी गांव में योग्य युवक उपलब्ध नहीं होते हैं, तो निकटवर्ती गांव के चयनित एन्यूमैरेटर द्वारा भी सर्वेक्षण कार्य कराया जा सकता है। एक एन्यूमैरेटर को न्यूनतम 100 घरों की जिम्मेदारी दी जाएगी; आवश्यकता के अनुसार संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रत्येक एन्यूमैरेटर को पहचान पत्र उपलब्ध कराएं।

Read More.. Ramgarh News: राहुल दुबे गैंग ने लेवी के लिए रेलवे ओवरब्रिज कंपनी पर की फायरिंग, एक घायल

साथ ही भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षण सामग्री, पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। जनजातीय विकास अभिकरण, साहिबगंज ने आमजन से अपील की है कि वे सर्वेक्षण टीम को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाएं, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Read More.. बिहार के सुपौल में गला रेतकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें