“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
मेकान डोरंडा स्थित इस्पात क्लब में हुआ आयोजन
श्री साहित्य कुंज का सप्तम वार्षिकोत्सव “कलमकार कुंभ” 5 अप्रैल को मेकान डोरंडा इस्पात क्लब में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संजीव वर्मा सलिल, मंजू ठाकुर सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। इस दौरान सात एकल पुस्तकों समेत कई कृतियों का लोकार्पण किया गया।
रांची: श्री साहित्य कुंज का सप्तम वार्षिकोत्सव दिनांक 5 अप्रैल को इस्पात क्लब 'मेकान डोरंडा' में मनाया गया। विश्व वाणी अभियान संस्थान जबलपुर के सभा अध्यक्ष परम आदरणीय संजीव वर्मा सलिल महियसी महादेवी वर्मा जी के भताजे उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि परम आदरणीय मंजू ठाकुर जमशेदपुर से स्वदेशी जागरण मंच बिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच का गौरव बढ़ाया। डॉ जंग बहादुर पांडे डॉक्टर कमल बोस, विशिष्ट अतिथि डॉ निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव एवं हिंदी साहित्य संस्कृति मंच के उपाध्यक्ष,, विशिष्ट अतिथि तुषार कांति सक्सेना संरक्षक श्री साहित्य कुंज युवा मंच, विशिष्ट अतिथि आदरणीया प्रतिभा प्रसाद कुमकुम वरिष्ट छंदकार जमशेदपुर से उपस्थित रहीं।

वार्षिक प्रतियोगिता सम्मान, कुंज समीक्षक सम्मान नवोदय लेखन सम्मान दिया गया। साहित्य नव प्रभा के साथ सभी वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।
