Giridih News: “ठगुआ सरकार” पर मंजू कुमारी का हमला, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
झारखंडधाम में आयोजित हुआ दो दिवसीय शिविर
गिरिडीह के जमुआ में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंजू कुमारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है।
गिरिडीह: विकास एक सतत प्रक्रिया है। राष्ट्रवाद भावनाओं से जुड़ा होता है। हमारा रोम-रोम राष्ट्र का कर्जदार है। हम सबका फर्ज है कि मां भारती की हिफाजत और सेवा के लिए सर्वस्व उत्सर्ग करने के लिए तैयार रहें। उक्त बातें जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने झारखंडधाम स्थित विवाह भवन के सभागार में भाजपा द्वारा आयोजित बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में अब “अबुआ नहीं, ठगुआ सरकार” है। उन्होंने पूर्व विधायक केदार हज़रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्र को ठगने का कार्य किया और आम जनता के बजाय बड़े एवं दबंग लोगों को तरजीह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास मंडल ने की। वहीं, प्रशिक्षक अशोक उपाध्याय ने भी भाजपा के इतिहास और विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर भाजपा का स्थापना दिवस सामूहिक रूप से मनाया गया और हर घर में भाजपा का झंडा लगाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में माथुर मंडल, मोहन मंडल, दशरथ वर्मा, गंगाधर वर्मा, कार्तिक मंडल, विवेक आनंद कुशवाहा, ऋषि पांडेय, कुमारी प्रभा वर्मा, आशुतोष कुशवाहा, अजीत वर्मा, रंजीत मंडल, त्रिभुवन मंडल, राजेश वर्मा, राजेंद्र पंडित, राकेश वर्मा, अनिल चौधरी, मोहन वर्मा, नंदू वर्मा, शिवचरण महतो, बिरेंद्र राम, राजेंद्र मंडल, किशोर राम, दशरथ दास, टिकैत दास, संजय दास और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
शिविर में भाजपा के इतिहास, बूथ प्रबंधन, “मन की बात”, वैचारिक अधिष्ठान, अंत्योदय, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, AI ऐप, सरल ऐप और नमो ऐप जैसे विषयों पर प्रशिक्षकों ने विस्तार से जानकारी दी।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
