Giridih News: नशा उन्मूलन को लेकर गांव में जागरूकता अभियान, लोगों को दी गई जानकारी
पोबी पंचायत के शानडीह गांव में हुआ आयोजन
जमुआ प्रखंड के पोबी पंचायत अंतर्गत शानडीह गांव में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम NALSA और JHALSA के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।
जमुआ,गिरिडीह: सोमवार को जमुआ प्रखंड के पोबी पंचयात के ग्राम शानडीह के अंतर्गत डुमरियाडीह टोला मे नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के आदेशानुसार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के निर्देशानुसार समाजसेवी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता मे कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विधिक सहायता केंद्र प्रखंड कार्यालय जमुआ के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने उपस्थित लोगो को नशा पीड़ितों को विधिक सेवाऐ एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक योजना 2015 के संबंध मे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है।

नशा मुक्ति एक महत्वपूर्ण प्रयास है जो व्यक्ति को इस आदत से बाहर निकालकर एक स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में मदद करता है।नालसा (नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं एवं नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2015 के तहत विधिक सहायता, मुफ्त वकील, परामर्श और पुनर्वास में सहायता शामिल है। यह विशेष रूप से NDPS अधिनियम के तहत पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करता है।उक्त अवसर पर पवन कुमार सिंह, शेखर कुमार सिंह, निरंजन कुमार, गजेंदर सिंह, बासुदेव सिंह, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार सिंह, हरी सिंह, विकाश कुमार सिंह अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
