Koderma News: हाथियों का 'खूनी' तांडव: 10 दिनों में 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, दहशत में लोग
हाथियों के हमले में जान गंवाने पर ₹4 लाख की कुल राशि देने का है प्रावधान
कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक चरम पर है, जहाँ पिछले 10 दिनों के भीतर 4 लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामले में, कोडरमा थाना क्षेत्र के पथडीहा में हाथी के हमले से घायल मरकच्चो निवासी उपेंद्र साव (35 वर्ष) ने रविवार को सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वन विभाग हाथियों को भगाने में अब तक नाकाम रहा है। डोमचांच रेंजर ने मृतक के परिजनों को ₹25,000 की तत्काल सहायता प्रदान की है और ₹4 लाख का कुल मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोडरमा: हाथी के उत्पात से लोग भयभीत हैं। 10 दिनों के अंदर हाथी ने चार लोगों की जान ले ली है। वन विभाग की टीम हाथियों को भगाने में लगातार विफल रह रही है। और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कोडरमा थाना क्षेत्र के पथडीहा गांव से सटे एक होटल में शुक्रवार की रात हाथी ने मरकच्चो के रहने वाले 35 वर्षीय उपेंद्र साव उर्फ़ छोटू कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए रांची रिम्स ले जाया गया था। इलाज के बाद शनिवार की देर शाम उसे कोडरमा ले आया गया।
वहीं रविवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। डोमचांच रेंज ऑफिसर रविंद्र कुमार ने मृतक के परिजन को 25 हजार का सहायता राशि दिया है। हाथी से मौत के बाद चार लाख मुआवजा देने का प्रावधान है। कागजी कार्रवाई के बाद शेष राशि उनके परिजनों को दिया जाएगा। इन दिनों हाथी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फसल सहित सामानों को नुकसान पहुंच रहे हैं। वन विभाग के प्रयास के बावजूद हाथी को क्षेत्र से बाहर नहीं भगाया जा सका है।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
