झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

सोमवार को ईमेल के जरिए मिली धमकी

झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

रांची सिविल कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। ईमेल के जरिए मिली धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और कोर्ट परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

रांची: रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के मिलने के बाद न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मियों में हड़कंप मच गया। सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

पुलिस की टीम अदालत पहुंची है और पूरे परिसर की सघन तलाशी ले रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अदालत परिसर को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमकी भरा ईमेल कहां से और किसने भेजा है। एहतियातन कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और हर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पूरे कोर्ट परिसर की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के अलग-अलग जिलों के तीन कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इनमें साहिबगंज, धनबाद और रांची का सिविल कोर्ट शामिल है। पुलिस जिस ईमेल के जरिये धमकी दी गई है, उसकी जांच कर रही है।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत मालदा–उधना समर स्पेशल ट्रेन शुरू, साहिबगंज-बरहरवा को बड़ी राहत
Koderma News: पति का फोन और फिर अचानक गायब पत्नी… कहानी में छुपा बड़ा राज
झारखंड में मौसम का बदला मिजाज, 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी
Dumka News: अंडर-19 टीम में सिलेक्शन के नाम पर 1 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
नाबालिग की शादी बनी मौत की वजह?... 17 साल की विवाहिता का कुएं में मिला शव, पुलिस जांच तेज
Sahebganj News: सदर अस्पताल ने हटिया में लगाया स्वास्थ्य शिविर, तीन सौ से अधिक मरीजों ने लिया लाभ
“कलमकार कुंभ” में सजा साहित्य का महाकुंभ, कई पुस्तकों का भव्य विमोचन
Deoghar News: 18 वर्षीय छात्रा लापता, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड में हाई अलर्ट: एक दिन में तीन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Jamshedpur News: जज्बा और मेहनत से मिलती है जीत: सरयू राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर
Palamu News: भरोसे का खून! अपने ही घर में हुआ दिल दहला देने वाला कांड, सगे भाई की कुल्हाड़ी से हत्या

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें