Bokaro News: चित्रगुप्त महा परिवार द्वारा चित्रांश महासम्मेलन का हुआ आयोजन
राजनीति हो या समाज, कायस्थों का संगठित होना जरूरी": पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय
चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला द्वारा आयोजित 'चित्रांश महासम्मेलन 2026' में कायस्थ समाज की अभूतपूर्व एकजुटता दिखी। मुख्य अतिथि सुबोध कांत सहाय और अभयकांत प्रसाद ने समाज को राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिया रंजन भी शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान बेटियों की शिक्षा और समाज की उन्नति के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों की दर्जनों समितियों ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया।
बोकारो: चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला द्वारा आयोजित चित्रांश महासम्मेलन 2026 में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व विधायक एवं झारखंड सरकार के प्रथम बीजेपी अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, राजीव रंजन के अलावा गिरिडीह धनबाद कोडरमा सिमडेगा रांची हजारीबाग एवं रामगढ़ जिला के कई समितियां उपस्थित हुई इसके अलावा बोकारो जिला से संबंधित 28 समितियां कोयलांचल और लोहांचल की उपस्थिति हुई मुख्य अतिथि सुबोध कांत सहाय ने कहा कि कायस्थ को हर क्षेत्र में एक होना जरूरी है चाहे वह राजनीति का क्षेत्र हो या सामाजिक क्षेत्र हो आपस में मिलकर काम करें चाहे की कोई भी अलग-अलग समितियां चल रही हो।
राज्य व जिला स्तरीय में जब कार्यक्रम हो तो सभी लोग मिलकर संगठित हो काम करें और यह दिखाएं की हम कितना मजबूत हैंl कार्यक्रम में बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी प्रिया रंजन उपस्थित हुए उन्होंने इस कार्यक्रम को बहुत सराहाl कार्यक्रम में बोकारो संगीत कला अकादमी के बच्चों ने देशभक्ति गीत एवं शिव तांडव तथा स्वागत गीत की प्रस्तुति की कार्यक्रम भव्य व सफल बनाने में भैया प्रीतम, राज श्रीवास्तव, सुदीप सिन्हा, संजय सिन्हा, संजय सिन्हा बेरमो, रतन लाल, ओंकार सिन्हा, ललित सिन्हा, प्रवीण सिन्हा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, ललित वर्मा और अन्य लोगों ने मिलकर काफी सहयोग दिया रमन सिन्हा, अनल कुमार केपी सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई और यह कार्यक्रम काफी सफल हुआ सभी लोगों ने यह सुनिश्चित किया है कि आगे भी हम लोग ऐसा कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे से कायस्थों की उन्नति हो सके बेटी बचाओ बेटी को बचाने और उनके पढ़ने की समस्या को हम लोग दूर कर सके।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
