पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर

नौडीहा और पिपरा के अंचल अधिकारी थे गाड़ी में सवार

पलामू में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर ने सीओ की गाड़ी को मारी टक्कर

पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन ओवरब्रिज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रेलर ने अंचल अधिकारियों की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौडीहा बाजार के सीओ संजय कुमार सिंह और पिपरा के सीओ मनीष कुमार सिन्हा सहित चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पलामू: जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के फोर लेन ओवरब्रिज के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। इसमें तेज रफ्तार ट्रेलर ने अंचल अधिकारियों की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि सीओ साहब का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार अधिकारी सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह और पिपरा प्रखंड के अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा, दोनों एक ही वाहन से मेदिनीनगर (डाल्टेनगंज) जा रहे थे। इसी बीच, सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

फिलहाल, दोनों अधिकारियों और चालक का इलाज जारी है, और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More.. Koderma News: डोमचांच में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, फांसी या हत्या?

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया, जिसकी तलाश के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।

Read More.. गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Pakur News: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का बड़ा कदम, घर-घर होगा फीवर सर्वे
Bokaro News: केएम मेमोरियल अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप
Dumka News: काली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र
Ranchi News: प्रीति ज्वेलर्स में हथियारों के बल पर लूटपाट, अपराधी फरार
Bokaro News: आईईएल थाना के एसआई पर बेरहमी का आरोप, किताब व्यवसायी को हाजत में डंडों से पीटा
Bokaro News: ट्रेजरी से वेतन मद में गड़बड़ी पर डीसी का बड़ा एक्शन, आरोपित अकाउंटेंट गिरफ्तार
Bokaro News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, बेटी घायल
भाजपा का आरोप: 'कुप्रबंधन की चरम सीमा पर पहुंची हेमंत सरकार'
Palamu News: आपूर्ति विभाग की योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार
Palamu News: कार और टोटो रिक्शा में टक्कर, काम पर जा रही दो महिलाएं घायल