Ranchi News: डीपीएस में वार्षिक समारोह ‘मैजिकल बबल्स’ ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

आईएएस राजेश्वरी बी ने किया ‘डिप्स टाइम’ पत्रिका का विमोचन

Ranchi News: डीपीएस में वार्षिक समारोह ‘मैजिकल बबल्स’ ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची में 24 मार्च 2026 को विवेकानंद सभागार में वार्षिक समारोह सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। ‘मैजिकल बबल्स – छोटे बत्तखों से सुंदर हंस तक’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में नन्हे बच्चों की प्रतिभा और उनके विकास की प्रेरक झलक देखने को मिली।

रांची: दिल्ली पब्लिक स्कूल का परिसर 24 मार्च 2026 को विवेकानंद सभागार में आयोजित अपने वार्षिक समारोह सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम की मेज़बानी करते हुए भव्यता और युवा ऊर्जा की अलौकिक छटा बिखेर रहा था। ‘मैजिकल बबल्स – छोटे बत्तखों से सुंदर हंस तक’ विषय पर आधारित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय नन्हे शिक्षार्थियों की परिवर्तनकारी यात्रा का उत्सव मना रहा था।

इस विशिष्ट आयोजन में राँची के पंचायती राज डायरेक्टर राजेश्वरी बी (आईएएस) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सर्वप्रथम वरिष्ठ माध्यमिक विभाग के विद्यालय पत्रिका 'डिप्स टाइम' का विमोचन किया और अपने प्रेरणादायक संबोधन द्वारा सभागार में उपस्थित सभी अतिथिगण के समक्ष अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने अत्यंत स्पष्ट और संतुलन के साथ समग्र शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि विद्यार्थियों के लिए केवल बुद्धि ही नहीं बल्कि चरित्र का निर्माण भी आवश्यक है जिससे वे आत्मविश्वास, जिम्मेदार और विवेकशील नागरिक बन सके। उन्होंने अनुशासन, ईमानदारी और जिज्ञासा की भावना के स्थाई महत्व पर भी जोर दिया तथा छात्रों को सहानुभूति और सामाजिक चेतना से जुड़े रहते हुए उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संस्थान के प्रगतिशील दृष्टिकोण की सराहना करते हुए एक सहायक और बौद्धिक रूप से समृद्ध वातावरण के निर्माण के प्रयासों की प्रशंसा की।

 कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। मधुर स्वागत गीत ने वातावरण को शांति और सौम्यता से भर दिया। इसके पश्चात पौधों का प्रस्तुतीकरण हुआ जो सतत विकास और जीवन के संवर्धन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का सुंदर प्रतीक था।

अपने प्रभावशाली संबोधन में माननीय प्राचार्य डॉ. जया चौहान ने नए अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया और ओरिएंटेशन कार्यक्रम को घर और विद्यालय के बीच सार्थक साझेदारी की शुरुआत बताया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि संस्थान ऐसे व्यक्तित्व का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है जो केवल शैक्षिक रूप से दक्ष ही नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से मजबूत और नैतिक रूप से सुदृढ़ भी हों। सहयोगात्मक अभिभावकत्व के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा यात्रा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। विषय के अनुरूप उन्होंने कहा कि हर बच्चा एक नाजुक बुलबुले की तरह अपार संभावनाएँ समेटे होता है जो सही मार्गदर्शन और देखभाल से आत्मविश्वास और सौम्यता के साथ खिल उठता है और सुंदर हंस में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि विद्यालय एक सुरक्षित और पोषक वातावरण प्रदान करता है । उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए अभिभावकों को शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य करने का आमंत्रण दिया।

यह भी पढ़ें ममता बनर्जी का बड़ा प्रशासनिक दांव: चुनाव से पहले 23 'लाभ के पदों' से दिया इस्तीफा

इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला ने कला और बाल उत्साह का सजीव एवं मनोहारी चित्र प्रस्तुत किया। कक्षा चार और पाँच के विद्यार्थियों ने पारंपरिक लोक नृत्य को संदर्भित करता हुआ 'डांस ऑफ द गोल्डन हार्वेस्ट' नृत्य  प्रस्तुत किया, जिसके माध्यम से समृद्धि और उल्लास के प्रतीक को दर्शाया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा नर्सरी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत 'ए जर्नी टू शाइन' नामक नृत्य नाटिका। इस नृत्य के माध्यम से बच्चों ने मासूम अभिव्यक्ति और मनमोहक प्रस्तुति से अलौकिक आनंद की अनुभूति कराते हुए यह संदेश दिया कि विकास और परिवर्तन दोनों ही समय के साथ आवश्यक है।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने की माँ कालरात्रि की उपासना, देश की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि गणमान्य व्यक्तियों, अभिभावकों और सभी हितधारकों के प्रति उनके अमूल्य उपस्थिति और निरंतर सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान