मनरेगा नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, विधायक जयराम महतो ने मंत्री को लिखा पत्र

उपायुक्त स्तर पर शिकायत के बावजूद नहीं हुई सुनवाई

मनरेगा नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, विधायक जयराम महतो ने मंत्री को लिखा पत्र
मनरेगा परीक्षा विवाद पर विधायक जयराम महतो मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय को पत्र सौंपते हुए साथ में देवेन्द्र नाथ महतो

धनबाद में मनरेगा संविदा नियुक्ति परीक्षा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे को पत्र लिखकर परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं और अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।

रांची : राज्य में चल रहा बजट सत्र अपने समापन की ओर है। इस दौरान डुमरी के विधायक जयराम कुमार महतो ने सदन में स्थानीयता, भू-संरक्षण, जाति सूचीबद्धता एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती अफसरशाही और प्रशासनिक मनमानी के खिलाफ भी आवाज बुलंद की।

इसी क्रम में विधायक महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडे को पत्र लिखकर धनबाद मनरेगा संविदा नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। अपने पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि स्वीकृत अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव करते हुए दक्षता-परीक्षा में समान अवसर प्रदान नहीं किया गया, जो कि न्यायसंगत चयन प्रक्रिया के विरुद्ध है।

मौके पर मौजूद उनके संगठन के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा पूर्व में दर्ज की गई आधिकारिक आपत्तियों के साथ कई बार उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त के समक्ष अपने तथ्यों प्रस्तुत की गई थीं। इसके अतिरिक्त विभागीय कार्यालय द्वारा जारी सकारात्मक विशेष सुझाव-पत्र भी उपायुक्त, धनबाद को भेजा गया था। इसके बावजूद अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से नियुक्ति परीक्षा आयोजित करा ली गई।

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से छात्रों एवं अभिभावकों में गहरी नाराजगी व्याप्त है तथा वे निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पत्र प्राप्ति के उपरांत विभागीय मंत्री ने अफसर शाही के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा:, आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा:, आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन