रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे

दमकलकर्मियों ने मेन गेट तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
रांची के लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार तड़के भीषण आग लग गई। आग में रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर और फर्नीचर जलकर राख हो गया। घटना के समय अंदर सो रहे कर्मचारियों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

रांची: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक स्थित लीवी बार एंड रेस्टोरेंट में मंगलवार तड़के सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पूरा रेस्टोरेंट जलकर खाक हो गया।

रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि रेस्टोरेंट में आग लग गई है। सूचना मिलते ही लालपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दमकलकर्मियों ने मेन गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि आग की लपटें बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच रही थीं, जिसके कारण आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मिलकर बाहर की आग पर भी समय रहते काबू पा लिया।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बार मालिक ने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। आगलगी में रेस्टोरेंट का किचन, डांस फ्लोर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया।

Read More.. JAC Board Result 2026: झारखंड इंटर का रिजल्ट कब जारी होगा, कैसे चेक करें, यहां देखें पूरी जानकारी

घटना के समय कुछ कर्मचारी रेस्टोरेंट के अंदर सो रहे थे। आग लगते ही उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Read More.. Ranchi News: शिवा फाउंडेशन ने बिरसा उच्च विद्यालय में चलाया "पक्षी बचाओ अभियान"

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अग्निशमन विभाग के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Read More.. शिक्षक पात्रता परीक्षा: क्षेत्रीय भाषाओं के विवाद पर सरकार एक्शन में, कैबिनेट कमेटी का गठन

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल