‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी

साहिबगंज के विभिन्न विद्यालयों में जागृति प्रोजेक्ट के तहत चला जागरूकता अभियान

‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
बच्चों को अधिकार और सुरक्षा की जानकारी देते अधिकारी

साहिबगंज में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में POCSO एक्ट, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, बाल विवाह, बाल श्रम और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर जानकारी दी गई।

साहिबगंज: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागृति प्रोजेक्ट के तहत ‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ विशेष जागरूकता अभियान के तहत  बच्चों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, कानूनी संरक्षण तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक कर एक सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज का निर्माण करना है।

अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों स्थित लीगल लिटरेसी क्लबों में विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई गई। प्राधिकार के सचिव विश्वनाथ भगत ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा केवल परिवार या विद्यालय की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे जागृति प्रोजेक्ट के तहत बच्चों को कानूनी रूप से सशक्त बनाने तथा उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया जा रहा है।

बच्चों को पोस्को एक्ट, 2012 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के यौन शोषण, उत्पीड़न अथवा अनुचित व्यवहार की स्थिति में बच्चे बिना डरे अपनी बात अभिभावकों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों तक पहुँचाएँ। बच्चों को ‘गुड टच और बैड टच’ की पहचान, आत्मरक्षा, सुरक्षित व्यवहार तथा सहायता प्राप्त करने के उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेज प्रथा, डायन प्रथा, बाल श्रम, बाल तस्करी, साइबर क्राइम, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा की गई। बच्चों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हिंसा या शोषण की जानकारी तुरंत संबंधित विभागों एवं हेल्पलाइन नंबरों पर दी जानी चाहिए। इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 तथा महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में भी जानकारी साझा की गई।

Read More.. Sahebganj News: मध्य विद्यालय में टॉस से हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, गफ्फार अंसारी बने अध्यक्ष

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार Bokaro News: दुकान में अकेली महिला को दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश, बीजेपी नेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जमशेदपुर में नर्सों को सम्मान, संस्कृति फाउंडेशन का विशेष आयोजन
बिहार में सबसे बड़ी रेड: आर्केस्ट्रा गिरोहों से 40 से ज्यादा नाबालिग लड़कियां मुक्त, 22 गिरफ्तार
क्लस्टर योजना से गरीब और ग्रामीण छात्रों की पढ़ाई पर संकट? कांग्रेस नेता विजय शंकर नायक ने उठाए बड़े सवाल
रांची के बार-रेस्टोरेंट में तड़के भीषण आग, अंदर सो रहे कर्मचारी बाल-बाल बचे
जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर से दहला शहर, पत्नी-बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या के बाद आरोपी बोला- मुझे फांसी दो
Giridih News: NH किनारे लगने वाले हाट-बाजार हटेंगे, सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन
‘सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य’ अभियान से जागरूक हो रहे बच्चे, स्कूलों में दी गई कानूनी जानकारी
साहिबगंज बदलेगा: डीसी दीपक दुबे ने खोला विकास का मेगा रोडमैप, सड़क से घाट तक बड़े ऐलान
झारखंड की कानून व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर तीखा हमला
शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर बरहरवा में महाधरना नौवें दिन भी जारी  
Sahebganj News: 10 दिन में ही दम तोड़ गई पलटनिया रोड, शहर की सड़क पर उठे सवाल