Sahebganj News: उधवा के रेहान राज बने जिला टॉपर, इंटर साइंस में हासिल किए 467 अंक  

पिता व्यवसायी और माता गृहिणी, रेहान ने बढ़ाया परिवार का मान

Sahebganj News: उधवा के रेहान राज बने जिला टॉपर, इंटर साइंस में हासिल किए 467 अंक  
(रेहान राज)

साहिबगंज जिले के उधवा निवासी रेहान राज ने इंटर साइंस की परीक्षा में 467 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए रेहान ने भविष्य में स्टार्टअप शुरू करने की इच्छा जताई है।

साहिबगंज: झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची द्वारा बुधवार को जारी इंटरमीडिएट साइंस के परीक्षा परिणाम में प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के छात्र रेहान राज ने 467 अंक प्राप्त कर साहिबगंज जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। रेहान की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे उधवा प्रखंड में खुशी का माहौल है।  

कौन हैं रेहान राज?  

रेहान राज उधवा प्रखंड के उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के रहने वाले हैं। उनके पिता बरजहान शेख व्यवसायी हैं, जबकि माता सलमा खातून गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले रेहान ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।  

भविष्य में स्टार्टअप का सपना  

रिजल्ट के बाद बातचीत में रेहान ने बताया कि वह भविष्य में अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत को दिया। रेहान ने कहा कि नियमित पढ़ाई और सेल्फ स्टडी से ही यह संभव हो सका है।  

जश्न का माहौल, मिल रही बधाईयां  

रेहान के जिला टॉपर बनने की खबर मिलते ही प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा में जश्न का माहौल बन गया। प्रधानाध्यापिका नुसरत जहां, शिक्षक हबीबुर रहमान, तारिक अनवर, मन्नू शेख, नईम अख्तर सहित सभी शिक्षकों ने रेहान को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। रेहान को बधाई देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। वहीं फोन और सोशल मीडिया के जरिए भी लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि रेहान ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वह दूसरे छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को इंटर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया था।

उषा भारती ने दी बधाई

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री उषा भारती ने रेहान राज को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत हर्ष और महत्वपूर्ण निर्णय का दिन है, परीक्षा का परिणाम शिक्षकों के निःस्वार्थ मेहनत, माता-पिता का सहयोग और छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले झारखंड के सभी विद्यार्थियों को उषा भारती ने हार्दिक बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया, उन्हें निराश नहीं होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप
Giridih News: भाजपा का संकल्प, पीरटांड़ में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का ऊर्जा के साथ समापन
Deoghar News: शहीद नीरज चौधरी की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण, गांव में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar News: सांसद निशिकांत दुबे ने किया नवाडीह नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन
Koderma News: रोटरी क्लब की बड़ी मानवीय पहल, करमा पंचायत में 71 लोगों की हुई मुफ्त आंख जांच
Video: पाकिस्तान में भी छाया धुरंधर-2 का क्रेज! हमज़ा के किरदार पर आए ऐसे रिएक्शन
Palamu News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर 14 थाना प्रभारियों का तबादला