Sahebganj News: बिजली बिलिंग ठप: 4 महीने से मानदेय न मिलने पर ऊर्जा मित्रों ने किया काम बंद
जनवरी से अप्रैल 2026 तक का वेतन अब तक बकाया
साहिबगंज में चार महीने से मानदेय और पीएफ सुविधाओं से वंचित ऊर्जा मित्रों ने अनिश्चितकालीन काम बंद करने का निर्णय लिया है। एसपीएस कंपनी के तहत कार्यरत इन कर्मियों की हड़ताल से जिले में बिजली बिलिंग व्यवस्था पूरी तरह ठप होने की आशंका है।
साहिबगंज: जिले में बिजली बिलिंग कार्य से जुड़े ऊर्जा मित्रों ने चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने और पीएफ-ईएसआईसी जैसी सुविधाओं से वंचित रखने के विरोध में काम बंद करने का निर्णय लिया है। ऊर्जा मित्रों के इस फैसले से जिले में बिजली बिलिंग व्यवस्था के ठप होने की आशंका गहरा गई है। कर्मचारियों ने साफ कहा है कि बकाया भुगतान होने तक बिलिंग कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। पब्लिकेशन एंड स्टेशन्स प्राइवेट लिमिटेड (एसपीएस) कंपनी के तहत कार्यरत ऊर्जा मित्रों ने कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर नाराजगी जताई है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का मासिक मानदेय नहीं मिला है। साथ ही भविष्य निधि और कर्मचारी राज्य बीमा योजना का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है। ऊर्जा मित्रों का कहना है कि चार महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और कई कर्मचारी कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। मजबूर होकर सभी ने सामूहिक रूप से काम बंद करने का निर्णय लिया है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
