Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार
छात्र नेता अभय कुमार ने जैक के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी
गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने इंटरमीडिएट रिजल्ट में अंक संबंधी गड़बड़ी की शिकायत करते हुए झारखंड छात्र मोर्चा से मदद मांगी है। छात्र संगठन ने जैक के समक्ष मामला उठाने और समाधान न होने पर आंदोलन करने का भरोसा दिलाया है।
गिरिडीह: जैक द्वारा इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद आरके महिला कॉलेज की कई छात्राओं ने रिजल्ट में अंक संबंधी गड़बड़ी की शिकायत की है। छात्राओं का कहना है कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद प्राप्तांक अपेक्षा से काफी कम प्रकाशित हुए हैं, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं तथा आगे के नामांकन एवं भविष्य को लेकर चिंतित हैं। जिसमें मुख्य रूप से छात्र नेताओं मैं अभय कुमार, विशाल झा, रोहित मंडल, कुंदन सिंह, आर्यन वर्मा, रौन, करण, सूरज, आशीष आदि और महिला कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थे।
इस समस्या को लेकर छात्राएं झारखंड छात्र मोर्चा के प्रतिनिधियों से मिलीं और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के प्रतिनिधियों ने छात्राओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा आश्वासन दिया कि मामले को संबंधित अधिकारियों एवं जैक के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
