Koderma News: पत्रकारों पर हमले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र 

संवैधानिक पद पर बैठे मंत्री की जवाबदेही तय करने की मांग

Koderma News: पत्रकारों पर हमले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र 
(फ़ोटो)

झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन (JJA) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर पत्रकारों पर हो रहे हमलों और प्रशासनिक पाबंदियों के खिलाफ मांगपत्र सौंपा। संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री के समर्थकों पर कार्रवाई और पत्रकार पेंशन योजना को तत्काल लागू करने की मांग की है।

कोडरमा: भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन(JJA) के प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात कर उन्हें मांगपत्र सौंपकर कहा है कि हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समर्थकों द्वारा पत्रकारों (सुशांत सोनी और आशीष साव) पर हमले की घटना से देशभर के पत्रकारों में रोष है। मंत्री एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पत्रकार के सवाल पूछे जाने पर उन्हें बुरी तरह से पीटा जाता है। पूरी घटना से झारखण्ड के पत्रकार स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

महामहिम से निवेदन है कि लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ की रक्षा को सुनिश्चित की जाये। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये, ताकि राज्यभर के पत्रकार भयमुक्त होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह कर सकें।पत्रकारों के द्वारा पांच सूत्री सौंपे मांगपता में शामिल है, स्वास्थ मंत्री के समर्थकों की संलिप्तता की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाये एवं पूरे घटना की निष्पक्ष जांच की जाये।पत्रकार को निशाना बना कर हमला किया जाना लोकतंत्र पर हमला है। 

संवैधानिक पद पर आसन्न मंत्री की जवाबदेही तय करते हुए उन्हें तत्काल पदमुक्त किया जाये। लातेहार के पत्रकार सुरेन्द्र गुप्ता के विरुद्ध कोयला खनन से जुड़ीं खबरें प्रकाशित करने पर लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। इन मुकदमों की निष्पक्ष जांच करायी जाये एवं जांच होने तक पीड़ादायक कार्रवाई पर रोक लगायी जाये। साहिबगंज उपायुक्त द्वारा जिला समाहरणालय में मीडिया (खोजी  पत्रकारों) की एंट्री पर रोक लगा रखी गयी है, इस तुगलकी फरमान को तत्काल निरस्त किया जाये। 

झारखण्ड सरकार द्वारा बजट में पत्रकारों के लिए जिन सुविधाओं (पत्रकार स्वास्थ बीमा एवं पत्रकार पेंशन योजना) की घोषणा की गयी है, उसे अविलम्ब लागू किया जाये। झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने वालों में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, स्वामी दिव्यज्ञान, पंकज कुमार सिंह एवं आकाश कुमार सोनी शामिल थे।

Read More.. Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप  Bokaro News: अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में हड़कंप 
Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित
Bokaro News: हवाई अड्डा प्रोजेक्ट में तेजी: डीसी ने विभागों को आपसी समन्वय और समयसीमा का दिया निर्देश
Bokaro News: 'वंडर बॉय' का कमाल: 7 साल के इशांक ने पलक स्ट्रेट पार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
Koderma News: पत्रकारों पर हमले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा मांगपत्र 
Sahebganj News: "वन वीक वन सीएचसी” टीकाकरण अभियान, किए गए विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित
Sahebganj News: बरसात से पहले एक्शन में नगर परिषद, वार्ड-07 में युद्ध स्तर पर नाला सफाई अभियान
Giridih News: विभिन्न परियोजनाओं के भू-अर्जन एवं बोडो हवाई अड्डा विस्तार को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समीक्षा बैठक
Giridih News: गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत और महंगाई के खिलाफ झामुमो का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन 
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की समाज कल्याण विभाग की समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
Giridih News: 30 हाथियों के झुंड ने किसानों की 8 एकड़ फसल रौंदी, घरों को पहुंचाया नुकसान
Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार