Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित
संसाधनों की कमी के बावजूद छोटी ने पेश की सफलता की मिसाल
बोकारो जिले के कसमार प्रखंड की छात्रा छोटी कुमारी ने झारखंड इंटरमीडिएट कला संकाय में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो और बेरमो SDO समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत की सराहना की।
बोकारो: झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा घोषित इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा परिणाम में कसमार प्रखंड की प्रतिभाशाली छात्रा छोटी कुमारी के राज्य टॉपर बनने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने छोटी कुमारी को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रमुख नियोती कुमारी, बेरमो एसडी ओ मुकेश मछुआ, डीईओ जगन्नाथ लोहार, डीएसई,अतुल चौबे बीडीओ नम्रता, जोशी सीओ नरेंद्र कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छोटी कुमारी की सफलता को कसमार एवं बोकारो जिले के लिए गौरव का विषय बताया।


वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल चौबे ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राज्य स्तर पर टॉप करना आसान नहीं होता। छोटी कुमारी की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।” समाज सेवी ज्ञानेश जायसवाल ने कहा कि इस क्षेत्र को मजदूर की बेटी ने राज्य में पहला स्थान ला कर जिला प्रखंड और पंचायत का नाम रोशन किया है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


