ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया

ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया

ओमान के मसिराह तट के पास एमटी मैरिवेक्स नामक तेल टैंकर से जुड़ी घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जहाज पर सवार सभी 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

नई दिल्ली: ओमान के मसिराह तट के पास चेतावनियों को लगातार नजरअंदाज करने और नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश में अमेरिका ने सोमवार को पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी मैरिवेक्स पर मिसाइल से हमला कर दिया। हालांकि, इस पर सवार सभी 24 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें ओमानी अधिकारियों की मदद से बचा लिया गया है।

भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक ओपेश कुमार शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह जहाज खाली था और उस पर 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। यह ब्लैकलिस्टेड जहाज अमेरिकी नौसेना की चेतावनियों को लगातार नजरअंदाज कर नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। यह जहाज विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) की प्रतिबंधित जहाजों की सूची में शामिल था।

मिली जानकारी के अनुसार, एमटी मैरिवेक्स ने पश्चिम एशिया संघर्ष के चलते पिछले कई दिनों में अमेरिकी नाकेबंदी को पार करने की चार कोशिशें की थीं। तीन बार चेतावनी मिलने पर जहाज पीछे हट गया, लेकिन 8 जून को चौथे प्रयास में उसने ओमानी समुद्री क्षेत्र का इस्तेमाल करते हुए नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान जहाज ने अपने सिग्नल उपकरण बंद कर दिए, ताकि उसका पता न चल सके।

बार-बार चेतावनी नहीं मानने के बाद अमेरिकी नौसेना ने अपने युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन (सीवीएन-72) से एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान के जरिए इस जहाज के इंजीनियरिंग और स्टीयरिंग हिस्सों पर सटीक हमला कर इसे डुबो दिया। हमले के समय जहाज खाली था और उसमें कोई माल लदा नहीं था।

यह भी पढ़ें: क्रीमिया में यूक्रेन का बड़ा हमला, रूसी सैन्य ठिकानों पर साधा निशाना

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बयान जारी कर कहा कि 8 जून को ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने बिना तेल वाले एक टैंकर को रोक दिया। यह टैंकर ईरान के बंदरगाह तक जाने की कोशिश कर नाकेबंदी का उल्लंघन कर रहा था। जब चालक दल ने अमेरिकी सेना के निर्देशों का पालन नहीं किया, तो एफ/ए-18 सुपर हॉर्नेट विमान ने जहाज पर हमला किया।

यह भी पढ़ें: पीओके में हड़ताल से पहले हाई अलर्ट, हजारों अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे

 
 
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार Hazaribagh News: साधु के वेश में पहुंचे ठगों का भंडाफोड़, महिला का सोने का जेवर बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार
Jamtara News: क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाते थे लाखों रुपये, झाड़ीनुमा मैदान से 3 साइबर ठग गिरफ्तार
अवैध खनन के विरोध में बहीयरडीह बना रणक्षेत्र, बमबाजी-गोलीबारी में कई ग्रामीण घायल
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रहा खामोश, ऋतुराज गायकवाड़ के शतक से भारत ए ने ठोके 277 रन
फायरिंग मामले में खान सर को राहत, पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ओमान के तट पर अमेरिकी मिसाइल हमला, तेल टैंकर डूबा; 24 भारतीय नाविकों को बचाया गया
भगवान बिरसा मुंडा का धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष आज भी प्रेरणा का स्रोत: अमित शाह
धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया नमन, संघर्ष और आदर्शों को किया याद
Hazaribagh News: बरही के करसो पुल के पास युवक की गोली मारकर हत्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने की थी तैयारी
10 जून का इतिहास:कपिल देव की कप्तानी में लॉर्ड्स में भारत की पहली टेस्ट जीत
बारिश बनी विलेन, तीसरा वनडे बिना गेंद फेंके रद्द; श्रीलंका ने 23 साल बाद वेस्टइंडीज में जीती ODI सीरीज
60 घंटे से खेत की परिक्रमा कर रही गाय, जानिए क्या है इसके पीछे का कारण