Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच

डिजिटल माध्यम से ऑन-स्पॉट वसूला गया ऑनलाइन जुर्माना

Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
(विशेष वाहन जांच अभियान)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर खंडोली मोड़ के पास जिला परिवहन और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, हेलमेट व सीट बेल्ट की गहन जांच करते हुए कुल 86 वाहनों से ₹1,23,000 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया।

गिरिडीह: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार खंडोली मोड़ के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई तथा ड्रिंक एंड ड्राइव की भी गहन जांच की गई।

जांच अभियान में जिला परिवहन विभाग, यातायात पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने भाग लिया। अभियान के दौरान कुल 86 वाहनों का चालान किया गया तथा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में ₹1,23,000 का ऑनलाइन जुर्माना वसूला गया। 

जांच के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक दस्तावेज, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से ड्रिंक एंड ड्राइव जांच भी की गई, ताकि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, ट्रैफिक ओ/सी बेंगाबाद एवं मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) सहित अन्य पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: सरकारी योजना से विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, गावां में शुरू हुआ साइकिल वितरण अभियान

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जबकि नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें: सलैया गांव में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 724 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, पांकी से 48 किलो डोडा और अफीम के साथ दो गिरफ्तार
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल में दुमका प्रखंड का दबदबा, गोपीकांदर को हराकर बना चैंपियन
Pakur News: सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यक्रम, बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने किया उद्घाटन
Pakur News: सुशासन और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग तारा मंच का प्रशिक्षण आयोजित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
Dumka News: बीडीओ ने की मनरेगा योजनाओं और जीपीडीपी की समीक्षा बैठक
बांकीपुर में भाजपा ने क्यों बदला उम्मीदवार, कैसे हुई चूक, जानिए वजह, अध्यक्ष नितिन नबीन की हुई किरकिरी 
Bokaro News: बीजीएच में विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Bokaro News: उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड' 
झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा कायाकल्प, रांची में एम्स और रिम्स-2 की योजना तैयार
Sahebganj News: बोरियो की निर्माणाधीन जिरूल-करमाटांड़ सड़क बदहाल, कीचड़ से ग्रामीणों की आवाजाही ठप