Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी ने रखे सुझाव
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर पूर्ण नियंत्रण हेतु पुलिस व खनन विभाग को संयुक्त छापेमारी का निर्देश दिया गया। बैठक में बिना चालान व ओवरलोडिंग वाले वाहनों को तत्काल जब्त करने तथा रात में गश्त बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
गिरिडीह: जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता, वैभव कुमार सिंह, IAS प्रशिक्षु, यश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह जिला, सभी अंचलाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, संबंधित विभागों के पदाधिकारी, खनन विभाग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन क्षेत्रों में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाए और अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन, परिवहन या भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खनन कार्य पूरी तरह से नियमों के अनुरूप हो और सरकार को राजस्व की हानि न हो।


बैठक के अंत में उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि खनन कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित रूप से समीक्षा बैठक करने और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सकें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
Related Posts

Latest News

