Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न

एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज ढेंगा में अब पड़ेगा वोट

Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न

बड़कागांव प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर (SIR) को लेकर सर्वदलीय बैठक हुई, जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की सहमति से कोयला खनन के कारण ध्वस्त हुए सोनबरसा मध्य विद्यालय के बूथों को एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज ढेंगा स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।

बड़कागांव: प्रखंड सभागार भवन में अंचल अधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर राजनीतिक भारतीय जनता पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी, कांग्रेस पार्टी एवं राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के कार्यकर्ता एवं सुपरवाइजर के साथ विशेष बैठक की गई। बैठक में सभी दलों के उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर से सुझाव दिया एवं उसे धरातल पर उतारने की सुझाव दी गई।  

वही बैठक में सोनबरसा मध्य विद्यालय में संचालित बूथ नंबर 117, 118 ,119 बूथ स्थल, कोयला खनन में विद्यालय ध्वस्त हो  बूथ बंद हो गया, जो अब यह बूथ एनटीपीसी आईटीआई कॉलेज ढेंगा में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। एसआईआर में छूटे हुए लोगों का नाम जोड़ना, मृतक का नाम हटाना, एवं 2003 मतदाता सूची से मैपिंग कर लोगों के लिए मतदाता सूची में लोगों को जोड़ना तथा अवैध रूप से दो-दो जगह मतदाता सूची में नाम को हटाने का विशेष कार्य होगा।

अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड में  81.6% मैपिंग कार्य हो चुका है। 127 बीएलओ लगाए गए हैं, बड़कागांव विधानसभा में 109 से लेकर 235 नंबर बूथ संचालित है। 19 जून को कंप्यूटर ऑपरेटर लोगों की प्रशिक्षण है। वही 20 जून से लेकर 29 जून तक प्रशिक्षण कार्य में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ एवं अन्य के लिए प्रशिक्षण कार्य कराया जाएगा। 

मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से प्रमुख फुलवा देवी, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, मध्य जिप सदस्य सुनीता देवी, पश्चिम यासमीन निशा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पंसस उपेंद्र प्रसाद,भाजपा  मंडल अध्यक्ष शिबू कुमार उर्फ शिव शंकर, ज्ञानचंद कुमार, कांग्रेस नेता बाबर हुसैन ,राजद प्रखंड अध्यक्ष चुरामन गोप, हेमंत भुईंया, कल्याण पदाधिकारी पंकज कुमार, शशि कुमार ,कर्मचारी मनीष पाठक नंदकिशोर राम, मुखिया छक्कन बेदिया, इंदु कुमारी, बेबी कुमारी, किरण कुमारी, राजकुमार साहू, मोहम्मद सफीउल्लाह, मोहम्मद मुजफ्फर ,मोहम्मद मुख्तार ,धीरज कुमार सिंह के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: बीडीओ और सीओ ने डिजिटल बिरसा कृषि रथ को दिखाई हरी झंडी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय भारत अमोघ सुरक्षा कवच तंत्र निर्माण की तैयारी शुरू की: जे.पी. पांडेय
गंगा जलस्तर अपडेट: साहिबगंज समेत बिहार और बंगाल में बढ़ा जलस्तर, निचले इलाकों में अलर्ट
पांकी जमीन विवाद: विधायक के आरोपों पर दामोदर मिश्रा का पलटवार, बोले- यह राजनीतिक स्टंट
राशन कार्ड और मुफ्त चावल पर सदन में बहस, मंत्री बोले- सभी पात्रों को मिलेगा लाभ
डिमना लेक में नहाने के दौरान युवक डूबा, घंटों चले रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला सुराग
Virat Kohli-Gautam Gambhir विवाद पर कोटक का बड़ा बयान, बोले- दोनों लगातार करते हैं बातचीत
Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
PM Modi आज करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
FIFA World Cup 2026: हार के बाद जूड बेलिंघम का भावुक संदेश, बोले- एकजुट रहेंगे तो जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ के बालोद, चांपा एवं सरोना रेलवे स्टेशन का आज प्रधानमंत्री मोदी करेंगे शुभारंभ
Dhanbad News: चौदह नम्बर हाजिरी के समीप जनता मजदूर संघ का कार्यक्रम, सिद्धार्थ गौतम ने किया संबोधित