Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान

रस्साकसी में सामूहिक समन्वय और टीम भावना का प्रदर्शन

Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
(फ़ोटो)

गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर गिरिडीह स्टेडियम में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ और रस्साकसी प्रतियोगिता हुई। जिला खेल पदाधिकारी द्वारा शुरू की गई इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेल केंद्रों के अंडर-12, 14 और 17 वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

गिरिडीह: उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार जिले में संचालित मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज गिरिडीह स्टेडियम में क्रॉस कंट्री दौड़ एवं रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों के बीच नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जन जागरूकता फैलाना था।

प्रतियोगिता में आवासीय बालक फुटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र, डे-बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केन्द्र एवं क्रीड़ा किसलय प्रशिक्षण केन्द्र, गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-12, अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से कार्यक्रम को सफल बनाया।

क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उपायुक्त, रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जिलेभर में नशामुक्ति जागरूकता अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। खेल गतिविधियां युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

इसके पश्चात आयोजित रस्सा कस्सी प्रतियोगिता में विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के खिलाड़ियों ने जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सामूहिक समन्वय, टीम भावना, अनुशासन एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे एवं खेल भावना का भी उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शुरू किया 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान

उपायुक्त,  रामनिवास यादव ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षकों, खेल कर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन एवं समन्वय में अमन राज, जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ, गिरिडीह द्वारा भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: नीट परीक्षा को कदाचारमुक्त बनाने के लिए उपायुक्त सौरभ कुमार ने संभाला मोर्चा

उल्लेखनीय है कि नशामुक्ति जागरूकता अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता, योग कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह, हस्ताक्षर अभियान एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ Bokaro News: सेक्टर-4 सिटी सेंटर में द आर्ट ऑफ लिविंग के नए योग केंद्र का शुभारंभ
झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की प्रचंड जीत से एनडीए खेमे में भारी उत्साह, कांग्रेस उम्मीदवार की करारी हार पहले से थी तय
Sahebganj News: संथाल परगना पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में देवघर जिला बल बना ओवरऑल चैंपियन
Sahebganj News: मानव तस्करी का भंडाफोड़, नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर ले गई युवती
Sahebganj News: पत्थर खनन और स्टोन क्रशर दूरी नियम पर हाईकोर्ट का फैसला टला, प्रदूषण बोर्ड ने मांगा 4 हफ्ते का समय
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव के मार्गदर्शन में जन-आंदोलन बना नशामुक्ति अभियान
Koderma News: परिमल नाथवानी की जीत पर विधायक डॉ. नीरा यादव ने दी बधाई
Hazaribagh News: कर्जन मैदान में नशा मुक्ति अभियान के तहत टग ऑफ वॉर का सफल आयोजन
Hazaribagh News: अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक संपन्न
Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला