Koderma News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

90 दिवसीय गहन आउटरीच अभियान के तहत लगी अदालत

Koderma News: वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
(विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन)

कोडरमा के चंदवारा स्थित पत्थलगड्डा पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने ग्रामीणों को मुफ्त विधिक सहायता, महिला-बाल अधिकारों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के  तत्वावधान में  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में गुरुवार को चंदवारा प्रखंड के पत्थलगड्डा पंचायत भवन सभागार में झालसा द्वारा चलाए जा रहे जागृति कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं उनके लिए कानूनी प्रावधानों के अंतर्गत चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य  वरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु  वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनानाभी इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।  

उन्होंने कहा कि  समाज मेंवरिष्ठ जनों को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है।ताकिवरिष्ठ नागरिक सशक्तिकरण का लक्ष्य  पूरा  किया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है।

एल ए डी सी एस के अधिवक्ता नवल किशोर ने कहा कि आम जनो को निशुल्क विधिक सहायता महिला एवं बाल अधिकार वृद्ध जनो के अधिकार, साइबर अपराध नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि  उनका सीधा लाभ मिल सके। 

यह भी पढ़ें: Koderma News: सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्र उदित राज की मौत का मामला, दूसरे दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। शिविर को पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव ने भी संबोधित किया। मौके पर वार्ड सदस्य समाजसेवी पी एल वी सुमन रानी, सन्नी कुमार, रेखा देवी सहित सैकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: डोमचांच के बगडो में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन