Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी

उप विकास आयुक्त रवि जैन भी रहे साथ मौजूद

Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
(पंचायत सचिवालय में उपायुक्त)

कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने डोमचांच प्रखंड की ढाब पंचायत सचिवालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत ज्ञान केंद्र के सुचारू रूप से न चलने और परिसर में गंदगी पाए जाने पर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने का सख्त निर्देश दिया।

कोडरमा: शनिवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने डोमचांच प्रखंड अंतर्गत पंचायत सचिवालय ढाब का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत भवन में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं पंचायत ज्ञान केंद्र के संचालन की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीएससी से संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए सभी कार्यों का व्यवस्थित एवं अद्यतन रजिस्टर संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

वहीं पंचायत ज्ञान केंद्र के संतोषजनक ढंग से संचालित नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र का बेहतर एवं नियमित संचालन किया जाए, ताकि पंचायत के युवा वर्ग को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। 

निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर भी उपायुक्त ने असंतोष जताया। उन्होंने पंचायत सचिवालय की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, मुखिया सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां
Pakur News: झारखंड विकास परिषद् ने जितको में मनाया पर्यावरण दिवस, लिया संरक्षण का संकल्प
Koderma News: विधायक के सहायक के निधन पर राजद नेता सुभाष यादव ने जताया शोक
Koderma News: पंचायत ज्ञान केंद्र के खराब संचालन पर डीसी ने जताई कड़ी नाराजगी
Koderma News: होटल में मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर युवक की पीट-पीटकर हत्या
Giridih News: तालाब निर्माण पर ग्रामीणों की आपत्ति के बाद खेतों में पहुंचे उपायुक्त रामनिवास यादव
गिरिडीह कॉलेज में एफडीपी कार्यशाला के 5वें दिन एआई टूल्स और ज्ञान परंपरा पर मंथन
Deoghar News: डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
Sahebganj News: ब्रह्माकुमारीज ने अशोक वाटिका आश्रम में किया पौधारोपण
विश्व योगासन चैंपियनशिप में रांची के रोशन थापा ने रचा इतिहास, भारत के लिए जीता स्वर्ण पदक
Bokaro News: 9 जून को जिला परिषद परिसर में सजेगा भव्य आम उत्सव-सह-बागवानी मेला
Bokaro News: उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी, डीआईजी ने की कार्यों की समीक्षा