Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

इस तरह का आयोजन विधार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक निदेशक अविनाश सेठ 

Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
(फ़ोटो)

कोडरमा के तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में नवागंतुक छात्रावास (हॉस्टल) विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, मनीष कपसीमे और प्राचार्या अंजना कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में छात्रों ने समूह गायन, ताइक्वांडो, जूडो और मनमोहक ग्रुप डांस का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस सफल आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाने का मंच दिया, बल्कि उनके आत्मविश्वास और अनुशासन की भी खूब सराहना हुई।

कोडरमा: तिलैया डैम स्थित ग्रिज़ली विद्यालय में नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रावास के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने की दिशा में विद्यालय का सराहनीय प्रयास रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ एवं मनीष कपसीमे, निर्देशिका सुनीता सेठ एवं शुभा कपसीमे, सीईओ प्रकाश गुप्ता, सीओओ तनिष्क सेठ, प्राचार्या अंजना कुमारी, छात्रावास कप्तान कृष, उपकप्तान समर्थ पाण्डेय, स्पोर्ट्स कप्तान अमरदीप एवं उपकप्तान पंकज उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत छात्रावास कप्तान कृष के स्वागत भाषण से हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्साह एवं ऊर्जा से भर दिया। शिक्षिका मनीषा चंद्रा के मार्गदर्शन में  विद्यार्थियों अर्हन और मोहिन ने प्रभावशाली मंच संचालन कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह गायन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जासमीन, अनुपम, सूर्यांश, अर्पित, अभी, देवांश, अनमोल, आतिफ, अंशु राज, शौर्य, ऋषभ एवं उनके साथियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत प्रशिक्षक श्याम बाबला (कीबोर्ड), अमित मुर्मू (गिटार), अमनदीप बारला (ड्रम्स) एवं मानसी राणा (वोकल) की शानदार संगत ने कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया। इसके पश्चात आकाश यादव ने प्रेरणादायक भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सोम्य राज द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य ने दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की।

ताइक्वांडो प्रदर्शन में तेजस्वी, सिद्धार्थ, कौशल, सिद्धार्थ पासवान, मंजीत, आरव, उत्कर्ष, असद अंसारी, अवि वर्मा, पर्थ कुमार, आरव कुमार, ऋषभ, अथर्व, मोहित, अंशु एवं आदर्श ने प्रशिक्षक दिलीप कुमार के निर्देशन में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं जूडो प्रस्तुति में असद, रिहंत, कुशल, मोहिन, अस्मित, अमन, चैतन्य, समीर, प्रेम राज एवं प्रियांशु ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’

ग्रुप डांस में राजलक्ष्मी, सुहाना, सौम्या, अंकिता, आयुषी, जोया, श्रद्धा, आशी, ज्योति, रानी, सुहानी एवं रिया की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान ऑडिटोरियम में अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में संयोजक विजय कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार चौधरी , बी.डी. नस्कर, अनुराग कुमार सिंह, शिल्पी भदानी तथा शिक्षकों आलोक कुमार,रिम्मी चटर्जी, नीतू कुमारी, श्रुति प्रसाद, सुधीर गिरी, रामकांत गुप्ता, पिंकी कुमारी, पूर्णिमा मोदी, कृष्णा कुमार, अखिलेश पाण्डेय, सौरव केशरी, रूपेश कुमार, दीपक नायक, टिंकू कुशवाहा, पप्पू पाण्डेय, कुमार हर्ष, रविन्द्र यादव, एस.के. जायसवाल, आर.आर. कौशिक, सुबोध कुमार, सुजन कुंडू, जलालुद्दीन अहमद, नरेश यादव, विकास कुमार, राजेन्द्र पंडित ,अभिषेक झा एवम् अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा।

यह भी पढ़ें: Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद

इस अवसर पर निदेशक अविनाश सेठ ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि नवागंतुक विद्यार्थियों का मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करना विद्यालय के सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण का परिचायक है। कार्यक्रम की सफलता में सह-शैक्षणिक गतिविधियों की समन्वयक प्रीति जगनानी की विशेष भूमिका रही। समारोह का समापन छात्रावास उपकप्तान समर्थ पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह सांस्कृतिक संध्या विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं रचनात्मकता का अद्भुत संगम बनकर सभी के लिए यादगार साबित हुई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश