Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू

संस्था अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्रत कुमार के निर्देश पर एक्शन

Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
(फ़ोटो)

धनबाद के बाघमारा अंतर्गत आनपूरा गांव में एक खेत से 10 फीट लंबा और करीब 25 किलो वजनी भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पायथन) अपने 32 अंडों के साथ बरामद किया गया। अजगर दिखने से आसपास के तीन गांवों में दहशत फैल गई, जिसके बाद वन विभाग की तोपचांची रेंज टीम और "बीइंग काइंड एंड हैप्पी" संस्था के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह, चिन्मय कुमार व रोशन महतो ने मौके पर पहुंचकर अजगर और उसके सभी अंडों का सफल रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजा।

धनबाद: आनपूरा गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक विशालकाय भारतीय अजगर (इंडियन रॉक पायथन) को उसके अंडों के साथ देखा। सूचना फैलते ही आसपास के तीन गांवों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की तोपचांची रेंज टीम और संस्था “बीइंग काइंड एंड हैप्पी” के सदस्य मौके पर पहुंचे और करीब 10 फीट लंबे अजगर का सफल रेस्क्यू किया।

संस्था के सचिव एवं वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट राणा प्रताप सिंह ने बताया कि अजगर का वजन लगभग 20 से 25 किलो के बीच था। रेस्क्यू के दौरान उसके पास से 32 अंडे भी सुरक्षित बरामद किए गए। खेत में सांप दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी थी।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. स्वतंत्रत कुमार के निर्देश पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम में राणा प्रताप सिंह, चिन्मय कुमार और रोशन महतो शामिल थे। काफी मशक्कत के बाद अजगर और उसके अंडों को सुरक्षित निकालकर वन विभाग की निगरानी में सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड संतोष दत्ता, विपिन महतो और किशून मंडल की भी अहम भूमिका रही। इस मौके पर ग्रामीणों को सांपों के संरक्षण, उनकी प्रकृति और सावधानियों को लेकर जागरूक भी किया गया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश