Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मौके पर दिशा निर्देश

Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
(फ़ोटो)

हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस दौरान जिले के शहरी और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, म्यूटेशन, सीएनटी एक्ट, एनटीपीसी मुआवजे, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों का शत-प्रतिशत निष्पादन करने का कड़ा निर्देश दिया।

हजारीबाग: आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में 'जनता दरबार' का आयोजन किया। इस जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न शिकायतें एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष रखे।

विविध समस्याओं पर उपायुक्त ने की गंभीर सुनवाई:

जनता दरबार के दौरान जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने कई महत्वपूर्ण मामलों को उपायुक्त के सामने रखा। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से निम्नलिखित मामले शामिल रहे:

भूमि एवं राजस्व: 

जमीन विवाद, म्यूटेशन (दाखिल-खारिज), गैर-मजूरवा जमीन, सीएनटी (CNT) एक्ट से संबंधित भूमि मामले, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा तथा एनटीपीसी द्वारा अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे का भुगतान एवं रोजगार के संबंध में। सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण: अंत्योदय योजना, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, राशन दुकान आवंटन, विधवा व विकलांग पेंशन, दिव्यांगों के लिए बैटरी युक्त साइकिल। आवास व रोजगार एवं मामले। उपायुक्त ने कहा कि "अधिकारी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करें ताकि आमजन को जल्द से जल्द राहत मिल सके।"

उपायुक्त ने जनता दरबार में आए एक-एक फरियादी की समस्याओं को बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना। मामलों के त्वरित निपटारे के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों की समुचित और निष्पक्ष जांच की जाए तथा एक निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर
Palamu News: समाहरणालय में आपूर्ति विभाग की बड़ी समीक्षा, एसडीएम सुलोचना मीणा ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: 10 फीट लंबा विशालकाय अजगर बरामद, आनपूरा गांव के खेत से 32 अंडे भी सुरक्षित रेस्क्यू
Dhanbad News: भू-धसान से भड़के ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, रोजगार वाली जगह पर पुनर्वास की मांग
Ramgarh News: सजेगा योग का महामंच, 31 मई को होगी 4वीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय में भाजपा का हल्लाबोल, हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन
Bokaro News: अवैध खनिज परिवहन पर बड़ा एक्शन, स्टोन चिप्स से लदा ट्रैक्टर जब्त
Dumka News: समाहरणालय से जनगणना 2027 प्रचार वाहन रवाना, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी
Koderma News: पत्रकार को "चिह्नित" करने का अधिकार किसी प्रेस क्लब अथवा जिला प्रशासन को नहीं: शाहनवाज हसन
Koderma News: ग्रिज़ली विद्यालय में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, नवागंतुक छात्रावास विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
“एक टिकट में लाखों” के लालच में फंस रहे युवा, पाकुड़ में बढ़ा अवैध लॉटरी कारोबार
Hazaribagh News: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, समय-सीमा के भीतर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश