विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम

नवंबर 2025 में रोजगार के लिए कर्नाटक गए थे खेमलाल महतो

विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम
कर्नाटक में मौत के बाद शोक में डूबा मजदूर का परिवार

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के मडमो गांव निवासी खेमलाल महतो की कर्नाटक में मौत हो गई। वे नवंबर 2025 में रोजगार के लिए कर्नाटक गए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सामाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और कहा कि दूसरे राज्यों तथा विदेशों में झारखंडी प्रवासी मजदूरों की मौत की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

हजारीबाग: झारखंड में लगातार प्रवासी मजदूरों की मौत और विदेशों में फंसने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मडमो निवासी स्वर्गीय धनी महतो के 36 वर्षीय पुत्र खेमलाल महतो की कर्नाटक में शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया गया कि खेमलाल महतो रोजगार के लिए नवंबर 2025 में कर्नाटक गए थे। प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली मडमो पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की दूसरे राज्यों तथा विदेशों में मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गए झारखंडी मजदूरों की आए दिन मौत की खबरें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के किसी न किसी इलाके से हर दिन दूसरे राज्यों या विदेशों में प्रवासी मजदूरों की मौत की खबर मिल रही है।

सिकन्दर अली ने कहा कि बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की मौत एक माह पूर्व दुबई में हो गई थी, लेकिन अब तक उनका शव दुबई में ही पड़ा हुआ है। उन्होंने सरकार से प्रवासी मजदूरों के पलायन और सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने की मांग की।

Read More.. Hazaribagh News: 'हमारी एएनएम का तबादला न करें', सांसद मनीष जायसवाल के पास गुहार लगाने पहुंचे ग्रामीण

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम
यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं ये 6 चेहरे
तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक
आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी और रबाडा पर रहेंगी नजरें
वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत
13 साल बाद फिर आबाद होगी राइटर्स बिल्डिंग, लौटेगा बंगाल सरकार का ऐतिहासिक केंद्र
राजस्थान के मिश्रोली में मिला करोड़ों साल पुराना भू-विरासत का खजाना
'मेरा काम मनोरंजन करना है'... राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान
इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे