पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे

पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे
पलामू में हाई वोल्टेज तार हादसा।

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बारात जा रही बस झूलते हुए 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गई। हादसे के समय बस की छत पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे थे, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया।

पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के समीप शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से बारात जा रहे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रात 12.30 बजे एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मालगाड़ा गांव से एक बस में सवार होकर बाराती चतरा के रिमी रामपुर, लावालौंग जा रहे थे। इसी दौरान पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव पुलिया के पास सड़क पर झूल रहे 11 हजार वोल्ट बिजली तार से बस सट गई। हादसे के समय चारों युवक बस की छत पर बैठे हुए थे, जो करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों की पहचान प्रमोद कुमार यादव, राजेश कुमार, रंजन कुमार यादव एवं बिनोद कुमार यादव के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांकी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

Read More.. Palamu News: पति से विवाद या दहेज की मांग? विवाहिता की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटे कई पहलू

स्थानीय लोगों ने घटना के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे हैं, लेकिन विभाग की ओर दे इसे दुरुस्त नहीं कराया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। झूलते तार की मरम्मत करने का आग्रह किया गया है ताकि दोबारा से ऐसी घटना ना हो।

Read More.. Palamu News: इंसानियत शर्मसार: युवक को नशा पिलाकर किया बेहोश, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम Giridih News: लंगटा बाबा इंटर कॉलेज मिर्जागंज के विद्यार्थियों ने जैक परीक्षा में लहराया परचम
यूपी कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज, योगी सरकार में शामिल हो सकते हैं ये 6 चेहरे
तीरंदाजी विश्व कप में साहिल जाधव का कमाल, कांस्य जीतकर भारत को दिलाया पहला पदक
आईपीएल 2026 में ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग तेज, सूर्यवंशी और रबाडा पर रहेंगी नजरें
वर्ल्ड कप 2026 पर बोले मेसी, अर्जेंटीना दावेदार लेकिन फ्रांस और स्पेन ज्यादा मजबूत
13 साल बाद फिर आबाद होगी राइटर्स बिल्डिंग, लौटेगा बंगाल सरकार का ऐतिहासिक केंद्र
राजस्थान के मिश्रोली में मिला करोड़ों साल पुराना भू-विरासत का खजाना
'मेरा काम मनोरंजन करना है'... राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ का बड़ा बयान
इकलौते बेटे की हत्या के बाद पिता करता रहा लापता होने का ड्रामा, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत, परिवार में मातम
गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत
पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे