accident news Hindi
समाचार  राज्य  गिरिडीह  झारखण्ड 

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत

गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने 13 वाहनों को रौंदा; पांच की मौत गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक, कार और टाटा मैजिक समेत करीब 13 वाहनों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दस से अधिक लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
Read More...
समाचार  राज्य  पलामू  झारखण्ड 

पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे

पलामू में बड़ा हादसा: झूलते 11 हजार वोल्ट तार से बस सटी, चार बाराती गंभीर रूप से झुलसे पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में बारात जा रही बस झूलते हुए 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गई। हादसे के समय बस की छत पर बैठे चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है। लोगों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से बिजली तार झूल रहे थे, लेकिन विभाग ने इसे ठीक नहीं कराया।
Read More...
समाचार  राज्य  चाईबासा  झारखण्ड 

Chaibasa News : CRPF कैंप में दर्दनाक घटना, ड्यूटी के दौरान जवान की मौत

Chaibasa News : CRPF कैंप में दर्दनाक घटना, ड्यूटी के दौरान जवान की मौत चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान जवान अजय किशोर खाका की इंसास राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Read More...
समाचार  राज्य  जमशेदपुर  झारखण्ड 

Jamshedpur News : भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत

Jamshedpur News : भीषण सड़क हादसा, टेंपो चालक की दर्दनाक मौत जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में एनएच-220 पर तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ और अस्पताल में उसकी मौत हो गई, जबकि घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया।
Read More...

Advertisement