Chaibasa News : CRPF कैंप में दर्दनाक घटना, ड्यूटी के दौरान जवान की मौत
सफाई के दौरान अचानक चली गोली
चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप में ड्यूटी के दौरान जवान अजय किशोर खाका की इंसास राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात एक जवान की अपनी ही सर्विस राइफल से चली गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय किशोर खाका के रूप में हुई है, जो जिला पुलिस बल में कार्यरत थे।

गोली की आवाज सुनते ही कैंप में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद अन्य जवान तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि अजय किशोर खाका गुमला जिले के रायडीह क्षेत्र के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमीत रेणु मौके और पुलिस पदाधिकारी पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल, घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
