झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की आशंका

झारखंड में 21 मार्च को तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में 21 मार्च को खराब मौसम की चेतावनी जारी, तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात की संभावना के बीच लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

रांची : झारखंड के कई जिलों में 21 मार्च को मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, राज्य में इस दौरान गरज के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने बताया कि कई क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। दरअसल, पिछले चार-पांच दिनों से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादल छाने, बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है।

राजधानी रांची में भी बीते दिनों गर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस बदलाव के कारण तापमान में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हो सकी है, जिससे लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 22 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 38.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान खूंटी में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शुक्रवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छा गए, जिससे धूप की तीव्रता में कमी महसूस हुई।

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38.2 और न्यूनतम 19.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम 19.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें। साथ ही अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक