Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

नारी शक्ति और सामाजिक सशक्तिकरण पर वक्ताओं ने दिया संदेश

Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
श्रद्धालु गायत्री महायज्ञ में आहुति देते हुए

चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का भव्य समापन हुआ। महायज्ञ में नामकरण, पुंसवन, यज्ञोपवीत, दीक्षा और विद्यारंभ संस्कार विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुए।

धनबाद: चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ बस्ताकोला में आयोजित 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का शुक्रवार को भव्य समापन हो गया। नौ पालियों में संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति दी और पुण्य लाभ अर्जित किया।

महायज्ञ के दौरान नामकरण, पुंसवन, यज्ञोपवीत, दीक्षा एवं विद्यारंभ जैसे विभिन्न वैदिक संस्कार विधि-विधान के साथ कराए गए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई, जिसके बाद माँ गायत्री, परम पूजनीय गुरुदेव एवं वंदनीय माताजी का पूजन-अर्चन किया गया। समापन के अवसर पर सामूहिक आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

संस्कारों का संचालन लता जैसवाल एवं राजकुमारी  शर्मा ने किया। इस अवसर पर  जैसवाल ने कहा कि व्यक्ति का स्वभाव और उसकी मानसिक प्रवृत्ति उसके रंगों की पसंद से भी परिलक्षित होती है। उन्होंने बताया कि पवित्र आत्मा वाले लोग पीले, शुद्ध हृदय वाले सफेद तथा उदार प्रवृत्ति के लोग नीले रंग को पसंद करते हैं, जबकि क्रोधी स्वभाव के लोग लाल रंग की ओर आकर्षित होते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “हम बदलेंगे, युग बदलेगा” जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। वक्ताओं ने नारी शक्ति को परिवार, समाज और राष्ट्र की मुख्य आधारशिला बताते हुए उसके सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें Ranchi News : एसबीयू महानिदेशक की इसरो अध्यक्ष से मुलाकात, शोध सहयोग पर चर्चा

श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में विभूति सारण सिंह, भूपेंद्र शर्मा, के. गौतम, विनोद पटेल, हरेश चंद्र मिश्रा, नरेश भट्ट, जितेंद्र सिंह, ममता सिंह, दुलारी पाठक, नमिता विश्वकर्मा, जयश्री विश्वकर्मा, उषा कुमारी एवं लता पराशर सहित कई कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम की जानकारी धनबाद जिला गायत्री परिवार की मीडिया प्रभारी आरती शर्मा ने दी।

यह भी पढ़ें झारखंड धाम क्षेत्र में सौहार्द के साथ मनाई गई ईद, लोगों ने मांगी अमन की दुआ

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक