Hazaribagh News : आयुष विभाग का प्रखंड स्तरीय शिविर, जरूरतमंदों को मिली निःशुल्क सहायता

विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया आयुष शिविर का उद्घाटन

Hazaribagh News : आयुष विभाग का प्रखंड स्तरीय शिविर, जरूरतमंदों को मिली निःशुल्क सहायता

हजारीबाग में आयुष विभाग के शिविर में जरूरतमंदों को मुफ्त उपचार और सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

हजारीबाग : आयुष विभाग के तत्वावधान में पंचकर्म केंद्र, हजारीबाग में एक भव्य प्रखंड स्तरीय आयुष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर समाज के कमजोर, दिव्यांग एवं जरूरतमंद वर्गों को स्वास्थ्य सुविधा एवं आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने आयुष विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिविर के दौरान अपंग, असक्त एवं दिव्यांग लोगों के बीच वॉकर, स्टिक, बैसाखी, कमर बेल्ट सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही मरीजों को होमियोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां भी दी गईं। इस पहल से कई जरूरतमंद लोगों को राहत मिली और उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में आयुष विभाग हजारीबाग के जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. आनंद शाही ने विधायक प्रदीप प्रसाद का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में बताया कि उन्होंने हाल ही में विधानसभा में आयुष सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) की मांग उठाई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को और मजबूत किया जा सके। उनके इस प्रयास से उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

शिविर के माध्यम से दर्जनों जरूरतमंद लोगों को प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रेरित करना था। आयुष विभाग की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने तक सीमित रही, बल्कि सामाजिक सरोकार का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें बोकारो में ईद का जश्न: डीसी-एसपी ने गले मिलकर दी बधाई, दिखा भाईचारे का अनोखा नज़ारा

इस अवसर पर पंचकर्म प्रभारी डॉ. विजय तिवारी, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजेश मिश्रा, डॉ. जोशी कुमार, डॉ. रंजना कुमारी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार, योग शिक्षक संजीव कुमार सिंह, सुमित जायसवाल, अजय सिंह, सुमित्रा कुमारी, पूनम कुमारी, अंशु कुमारी एवं अर्चना सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सेवा भावना का परिचय दिया ।

यह भी पढ़ें मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम और पथराव

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब अनंत सिंह ने साफ किया सियासी प्लान, तीन बेटों में से कौन लड़ेगा चुनाव? खुद दिया बड़ा जवाब
रामनवमी पर पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, पेट्रोलियम पर कस्टम ड्यूटी घटाकर जनता को दी बड़ी राहत: सांसद मनीष जायसवाल
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, रांची में होंगे दो बड़े इंटरनेशनल मैच, जानिये तारीख और टीमें
Hazaribagh News: मासूम बच्ची की निर्मम हत्या, मनीष जायसवाल ने सरकार पर साधा निशाना
Sahebganj News: बिंदुधाम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना, बजरंगबली के जयकारों से वातावरण भक्तिमय
Dhanbad News: सिंदरी में रामनवमी पर गूंजा जय श्रीराम का उद्घोष, संकट मोचन मंदिर में भव्य आयोजन
Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न
Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ
Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल
Sahebganj News: त्यौहारों को लेकर अलर्ट, डीसी ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
Jamshedpur News: छत की दीवार को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल
रामनवमी पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का संदेश, सद्भाव से बनाएं पर्व ऐतिहासिक