मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर बवाल, हाईवे जाम और पथराव
समर्थकों ने गौ तस्करों पर लगाया हत्या का आरोप
मथुरा में ‘फरसा वाले बाबा’ चंद्रशेखर की ट्रक से कुचलकर मौत के बाद बड़ा बवाल हो गया। नाराज समर्थकों ने हाईवे जाम कर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए और वाहनों को नुकसान पहुंचा।
मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौ सेवक चंद्रशेखर को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज उनके समर्थकों ने गौ तस्करों पर हत्या का आरोप लगाकर आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पथराव में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
ट्रक से कुचलने पर मौके पर ही मौत

हाईवे जाम कर समर्थकों का हंगामा
कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास तस्करों ने उन्हें ट्रक से कुचल दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में गोरक्षक और समर्थक मौके पर पहुंचे और दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे लंबा जाम लग गया।
पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उग्र भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रशासन ने संभाली स्थिति, कार्रवाई की मांग
डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। समर्थकों की मांग है कि इस घटना के आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
