Dumka News : ईद पर नोनीहाट में उमड़ी भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

Dumka News : ईद पर नोनीहाट में उमड़ी भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश

नोनीहाट और आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम और शांति के साथ मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई, जिसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती।

दुमका : नोनीहाट तथा आसपास के इलाकों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म के इस पवित्र पर्व के मौके पर सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महीने भर रोजा रखने के बाद चांद दिखने पर मनाए जाने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा गया। आलम खान, सोनू खान, शाहबाज आलम, मुन्ना शेख, इकबाल खान और बदरुल खान ने बताया कि रमजान के पूरे महीने इबादत और संयम के बाद ईद का दिन खुशियां लेकर आता है।

सुबह ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। छोटे-छोटे बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला, जो नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और नमाज में शामिल हुए। नोनीहाट जामा मस्जिद सहित कलाल टोला, बेलटिकारी, लगवा, कुरमाकिता और साधुडीह समेत कई मुस्लिम बहुल गांवों में भी शांतिपूर्ण माहौल में नमाज अदा की गई। यह त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है तथा त्याग और इंसानियत का प्रतीक माना जाता है। ईद उल फितरत के पावन अवसर पर नोनीहाट मैं शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैज नजर आया ।

इसी क्रम में हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव स्वयं मैदान में उतरे और नोनीहाट के विभिन्न मस्जिद ईदगाहों तथा प्रमुख चौक चौराहे का निरीक्षण किया सुबह से ही दोनों अधिकारियों ने कई समवेत सील और भीड़वार वाले इलाकों का दौरा किया इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया ताकि आम लोगों को किसी प्रकार का सुविधा न हो निरीक्षण के दौरान जिम हसदा ने आम नागरिकों से भी मुलाकात की उन्होंने लोगों को ईद की मुबारक दी और उनसे बातचीत कर क्षेत्र के माहौल का जायजा लिया अधिकारियों का यह सहज और मित्रवत्र व्यवहार लोगों को काफी पसंद आया वही नागरिकों ने भी प्रशासन की शाखा सक्रियता  का सराहना की। इस अवसर पर अधिकारियों ने नोनीहाट वीडियो से अपील की की वह आपसी भाईचारो और सौहार्द के साथ त्योहार मनाए उन्होंने कहा कि ईद खुशियां और मेल मिलाप का पर्व है इसीलिए सभी लोग को मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाये।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News : ईद पर नोनीहाट में उमड़ी भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश
टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब में कौशल विकास तंत्र को किया मजबूत
Dhanbad News: मेयर व विधायक के निर्देश पर शुरू हुई पाइपलाइन रीशिफ्टिंग
Dumka News : राजेश चौरसिया के पहल पर सुब्रतोनाथ ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान 
झारखंड को बड़ी उपलब्धि, दिलशिन के.के का राष्ट्रीय टीम कैंप में चयन
Palamu News: डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Palamu News: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
Palamu News: रेलवे स्टेशन के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Palamu News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत 
Dhanbad News: आईआईटी में नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी का शताब्दी व्याख्यान, करुणा पर जोर
Bokaro News: अवैध कोयला खनन पर छापेमारी, संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बंद कराया स्थल