Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन

ग्रुप डांस, सोलो डांस, रैंप वॉक और प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया कार्यक्रम का उत्साह

Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहया में 2025-27 सत्र के बीएड और डीएलएड के नए छात्रों के लिए फ्रेसर्श वेलकम पार्टी आयोजित की गई। अंकित कच्छप और अनुराधा कुमारी मिस्टर-मिस फ्रेशर चुने गए, जबकि रूबी कुमारी डीएलएड में मिस फ्रेशर बनीं।

रांची : कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन, बहया में मंगलवार को डीएलएड और बीएड सत्र 2025-27 के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स वेलकम पार्टी का आयोजन हुआ। मौके पर सीनियर्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान बीएड के अंकित कच्छप मिस्टर फ्रेशर और अनुराधा कुमारी मिस फ्रेशर चुने गए, वहीं डीएलएड की छात्रा रूबी कुमारी मिस फ्रेशर बनीं। वेलकम पार्टी की शुरुआत छात्राओं के समूह द्वारा मंगलाचरण के गायन से हुई। इसके बाद ग्रुप डांस, सोलो डांस, रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी आदि का आयोजन किया गया।

Ranchi News : कैंब्रिज बीएड कॉलेज में फ्रेसर्श वेलकम पार्टी का आयोजन

मौके पर प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन की घुट्टी पिलाते हुए कहा कि यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आप स्वयं एक शिक्षक या शिक्षिका होंगे। इस गरिमा का सदैव ख्याल रखें। कार्यक्रम को हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येश कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया।

यह भी पढ़ें Palamu News : खेत में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

कार्यक्रम के दौरान कोऑर्डिनेटर संजीव तिवारी के अलावा शिक्षक डॉ. शशि कुमारी, प्रो. राशिदा अब्बास, प्रो. अनीता मेहता, प्रो. जासिंता गुड़िया, प्रो. मिलन कुमार, अपूर्व मुखर्जी, विकास कुमार सिंह विक्की आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ. रेणु ने किया। संस्थान के सचिव नवनीत सिंह ने सभी नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा सीएजी रिपोर्ट पर भाजपा का हमला: आदित्य साहू ने सरकार को घेरा
लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका, राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार की हार
Ranchi News : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक ने सारण की घटना की निंदा की
Sahebganj News: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, मानव तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान
AJSU ने छात्र अधिकारों पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा, JTET परीक्षा में देरी पर सवाल
बड़ा संदेश दे गया क्षत्रिय समागम, रांची में बृजभूषण सिंह और धनबाद मेयर संजीव सिंह का दिखा क्रेज
Chaibasa News : पारिवारिक विवाद के कारण महिला ने फंदे से लटककर की खुदकुशी
पतरातू सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की दूसरी 800 मेगावाट इकाई का सफल सिंक्रोनाइजेशन
Palamu News : विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रामनवमी पूजा समिति से की भेंट
बड़की सरिया नगर पंचायत: नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों का शपथ ग्रहण
मनरेगा नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, विधायक जयराम महतो ने मंत्री को लिखा पत्र
Sahebganj News : अरशद नसर का संदेश: "अपना त्यौहार-अपनों से व्यापार करें"