टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस

संदिग्ध हालत में घूमते देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस

सीनी क्षेत्र से लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिला। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

पूर्वी सिंहभूम : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से लापता हुआ नाबालिग इस्माइल प्रधान मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया। लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

दरअसल, सीनी ओपी क्षेत्र निवासी इस्माइल प्रधान सोमवार सुबह बिना किसी को बताए साइकिल लेकर घर से निकल गया था। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता होने लगी और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल महाली मुरुप रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद आशंका जताई जाने लगी कि वह वहां से किसी ट्रेन में बैठकर कहीं चला गया होगा।

इसी बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों को बच्चा संदिग्ध स्थिति में घूमता दिखाई दिया। शक होने पर लोगों ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह सीनी क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद सतर्क लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद देर रात उसे सरायकेला लाया गया, जहां आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर डांट-फटकार मिलने से नाराज होकर इस्माइल घर से निकल गया था। हालांकि, समय रहते लोगों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
PMO कैसे काम करता है? प्रधानमंत्री कार्यालय की संरचना, भूमिका और असली ताकत समझिए
टी-20 वर्ल्ड कप जीतते ही टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, बीसीसीआई ने दिए 131 करोड़
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 12 मार्च तक बारिश की संभावना
Jamshedpur News : काम के दौरान दूसरी मंजिल से गिरकर ठेका मजदूर की मौत
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, परिजनों ने ली राहत की सांस
Khunti Accident: बच्चों को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, 12 यात्री घायल
प्रयास एक कदम के ब्यूटी वेलनेस प्रशिक्षण का समापन, 50 महिलाओं को मिला प्रमाणपत्र