Sahibganj News : भव्य रूप से मनाया जाएगा चैत्र नवरात्र का त्यौहार

बैठक में पूजा, सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Sahibganj News : भव्य रूप से मनाया जाएगा चैत्र नवरात्र का त्यौहार

साहिबगंज के राजमहल प्रखंड स्थित नीलकोठी चैती दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व को भव्य बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई आयोजन समिति का गठन कर पूजा, सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

साहिबगंज : आगामी चैत्र नवरात्र पर्व को भव्य और सफल बनाने के उद्देश्य से राजमहल प्रखंड अंतर्गत नीलकोठी स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं नागरिको ने भाग लिया और आने वाले नवरात्र पर्व की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग करते हुए नई आयोजन समिति का गठन किया गया। नवगठित समिति में नीरज घोष को अध्यक्ष, उत्तम पांडे को उपाध्यक्ष, अनीता बसाक को सचिव, रितेश कुमार साह को उपसचिव तथा विकास शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सूरज घोष, सन्नी साहा, गौरव गुप्ता, प्रिंस साहा, आदित्य दत्ता, अभी यादव, राहुल कुमार, मुकेश दास, सौरभ गुप्ता, मोना साहा, शुभम साहा, अमित साहा, संजय साहा, चंदू राय, जितेंद्र महलदार, सुमीत यादव, मणिकांत प्रमाणिक, राज पोद्दार, रवि साहा, मीना घोष, करण साहा, मनोज कुमार साहा, विष्णु साहा, दिलीप डोली, अमर डोली, पंकज राय व अन्य को शामिल किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित समिति को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष चैत्र नवरात्र का आयोजन और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न होगा। बैठक के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, आकर्षक सजावट, विधि-विधान से पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं की सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन तथा सुरक्षा व्यवस्था जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र के अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : वार्ड संख्या-26 से चमरू उरांव ने फिर लहराया जीत का परचम

पूरे नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहेगा। समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें और अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : नगरपालिका आम निर्वाचन की मतगणना सफलतापूर्वक सम्पन्न

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न