बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली

ग्रामीण इलाकों से बाजार क्षेत्र तक रंग और उमंग की रही धूम

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली

महेशपुर प्रखंड में होली का पर्व उत्साह, भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। ग्रामीण और बाजार क्षेत्रों में रंग, फगुआ गीत और मिठाइयों की धूम रही।

महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के अंतर्गत रंगों का पर्व होली प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर बाजार क्षेत्र तक होली की धूम रही।

जगह-जगह फगुआ गीत गाए गए और साउंड बॉक्स की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कई स्थानों पर लोग टोली बनाकर होली का पर्व मनाया। इसके अलावा लोगों व बच्चों ने पड़ोसियों के घर पहुंचकर मिठाइयां भी बांटी। उधर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी मुस्तैद रही। कुल मिलाकर प्रखंड में होली का त्योहार आपसी सौहार्द और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक Dumka News: बीडीओ ने किया कनीय अभियंता और सभी पंचायत सचिव के साथ समीक्षा बैठक
Dumka News: डीडीसी ने किया बंद पड़े पेयजलापूर्ति योजना का निरीक्षण
दो बाइक के बीच भीषण टक्कर, तीन घायल 
Dhanbad News: पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परिवार संग पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया होली का जश्न
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने की पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ
कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ
सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम
बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Pakur News: आमडापाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध देसी कट्टे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा उत्साह, धूमधाम से मनी होली
Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
Sahebganj News : ग्रामवासियों ने मिलकर मनाई होली, सामाजिक समरसता का दिया संदेश