Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत
नगर पंचायत में बुनियादी ढांचे को सुधारने का वाद
कोडरमा के असनाबाद में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर काजी मुफ्ती नसीम कासमी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साजिद हुसैन ने जनता का आभार जताते हुए सड़क, नाली, पेयजल और सफाई व्यवस्था को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।
कोडरमा: असनाबाद में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। क्षेत्र में पहुंचते ही उनका अभिनंदन किया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई गई। मौके पर काजी-ए- शहर व मुस्लिम मैरिज रजिस्ट्रार कोडरमा मुफ्ती नसीम साहब और बुद्धिजीवियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौजूद लोगों ने कहा कि साजिद हुसैन से क्षेत्र के विकास और बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर काफी उम्मीदें हैं। मौके पर शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद नसीम कासमी, कांग्रेस युवा नेता सईद नसीम, मो. आरिफ अंसारी, मो. मकसूद, मो. शकील, मो. अमजद, मो. मुस्लिम, मो. सद्दाम, मो. नसीम, पप्पू ,शाहिद ,मो. असरफ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। लोगो ने भरोसा जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। स्वागत समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
