Koderma News : शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मलाई होली मिलन समारोह

महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Koderma News : शिव चर्चा महिला मंडल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मलाई होली मिलन समारोह

कोडरमा के बजरंग नगर स्थित महादेव मंदिर परिसर में शिव चर्चा महिला मंडल समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ मलाई होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेली तथा पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

कोडरमा : शिव चर्चा महिला मंडल समिति बजरंग नगर की ओर से महादेव नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया।हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली मिलन समारोह में महिलाओं ने अबीर गुलाल और पारंपरिक गीतों के साथ एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान महिला समूह द्वारा फूलों और गुलालों से होली खेलने की परंपरा देखने को मिली। जहां महिलाओं ने एक दूसरे को रंग व गुलाल से सराबोर किया। गुरुवार को शिव चर्चा महिला समिति की महिलाएं बजरंग नगर स्थित महादेव मंदिर में एकत्रित हुई।

यहां सभी ने सबसे पहले एक दूसरे को गुलाल लगाया और फूल बरसाए और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। जिसके बाद होली के गीतों पर जमकर थिरकी। शिव चर्चा महिला समिति की सुधा देवी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और समरसता का त्यौहार है। होली मिलन से समाज में समरसता का संदेश जाता है।जिससे ऊच नीच व छोटे और बड़े का भेदभाव मिट जाता है। उन्होंने सभी महिलाओं से भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए स्वदेशी वस्तुओ को अपनाने का आह्वान किया, साथ ही कुटुंब प्रबोधन के लिए कार्य करने को कहा।

इस मौके पर नीलू वर्मा, अनुपा देवी, अनु देवी, द्रौपदी देवी, शोभा देवी,अंजनी, सुनीता, कविता देवी, ममता देवी, शोभा देवी, अंजू देवी, शांति देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी देवी, सविता देवी, सुलेखा देवी, प्रेमलता देवी, मंजीता देवी, राखी देवी, पुष्पा देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी, पूजा देवी सहित महिला समिति की दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप