आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान

13 अप्रैल 2026: जानें आज किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
(राशिफल)

आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मेष: राहु चन्द्रमा आय भाव मे है। पारिवारिक मेलजोल के लिया अच्छा दिन है। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की चिंताएं न करें। काम अपनी गति से चल रहा है और समय से समाप्त हो जाएगा। जीवनसाथी आपसे खुश होगा। धन का संचय आवश्यक है।

वृष: पिता के स्वास्थ पर ध्यान दे। आपकी आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। भाई-बहनों और बड़ों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण रहेंगे। कुछ सरकारी कार्य अटक सकते हैं। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं।

मिथुन: करियर लाइन बदलने के लिए उचित समय है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यदि नया व्यापार आरम्भ करने का सोच रहे हैं तो लाभ होगा। दांपत्य जीवन में कुछ खुशी के पल आएंगे। शारीरिक परेशानी घेर सकती हैं।

कर्क: कोई परेशानी बनी हुई है । काम में पूरा फोकस बनाए रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। इसका पूरा फायदा उठाएं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह: जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है।  किसी पुराने दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है। प् किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे। 

कन्या: कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा।समय पर चीजों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका कोई करीबी आपको परेशान कर सकता है। 

तुला: पुराने रुके हुए काम बनेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई भी निर्णय किसी बड़े की सलाह से लें।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में नौकरी मिलने के आसार हैं। अपने वेतन और अपनी प्रतिष्ठा को लेकर कोई समझौता न करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है।

धनु: इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। दिन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा रहेगा। आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता रहेगी। यदि करियर लाइन बदलना चाहते हैं तो यह उचित समय है। काम से संबंधित कुछ नया सीखने का प्रयास करें। अन्न दान करें।

मकर: नए और बड़े निवेश से बचें। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। स्वविवेक से काम लें और क्रोध में आकर संबंधों को खराब ना करें। शिवलिंग पर अभिषेक करें।

कुंभ: लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। अविवाहितों को आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। कारोबार में आकर्षक डील मिल सकती है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। अन्न दान करें।

मीन: व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। आपके कार्य प्रभाव से उन्नति और तरक्की के योग हैं। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। बेरोजगार लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Acharya Pranav Mishra Picture

आचार्य प्रणव मिश्रा  www.samridhjharkhand.com  वेबसाइट में ज्योतिष विभाग देखते हैं. वे झारखण्ड के रांची के रहने वालें हैं. समृद्ध झारखण्ड वेबसाइट में ज्योतिष, राशिफल, धर्म- ज्ञान, वास्तु इत्यादि विषयों पर लिखते हैं. आचार्य प्रणव को ज्योतिष में 20 साल से ज्यादा का अनुभव है. उन्होंने झारखण्ड के रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष की पढ़ाई की है. आचार्य प्रणव ने हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, रांची से करियर की शुरुआत की. हिंदुस्तान न्यूज़ पेपर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर में लिखने का काम किया है. 

Latest News

Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Bokaro News: नीट पेपर लीक पर फूटा गुस्सा: आम आदमी पार्टी ने गांधी चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
Bokaro News: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय का उद्घाटन
Bokaro News: सेल का बड़ा फैसला, प्लांटों में VRS स्कीम लॉन्च, मैनपॉवर कम करने की कवायद तेज
झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का महासंकल्प, हजारीबाग में JJA की नई प्रदेश समिति का शपथ ग्रहण संपन्न
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
Hazaribagh News: शतरंज का रोमांच चरम पर, चौथी एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग चेस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
Koderma News: प्रेरणा शाखा की अनूठी पहल: अमावस्या पर गौशाला में की भव्य गौ सेवा और जन सेवा
Giridih News: केंद्रीय कारा में विधिक दस्तक, जेल अदालत के साथ लगा बंदियों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप