रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
सफल छात्रों के सम्मान के साथ हुआ पुस्तक वितरण समारोह
दुमका के सुदूरवर्ती रोहड़ापाड़ा गांव स्थित मैट्रिक प्रवेशिका तैयारी केंद्र ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देकर नई मिसाल कायम की है। कुल 10 विद्यार्थियों में से 8 ने A ग्रेड और 2 ने B ग्रेड प्राप्त किया। प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा वर्तमान सत्र के छात्रों के बीच नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं।
दुमका: प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट, दुमका द्वारा दुमका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव रोहड़ापाड़ा स्थित "रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका तैयारी केंद्र" में मैट्रिक प्रवेशिका स्तर के विद्यार्थियों के बीच नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
इस वर्ष केंद्र का मैट्रिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कुल 10 विद्यार्थियों में से 8 छात्र-छात्राओं ने A ग्रेड तथा 2 विद्यार्थियों ने B ग्रेड प्राप्त कर सफलता हासिल की।

जिस गांव में पहले मैट्रिक स्तर के विद्यार्थी भी नहीं हुआ करते थे, वहां आज इंटर एवं बीए उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं हैं तथा कई विद्यार्थी बीएड की पढ़ाई भी कर रहे हैं।
यह केंद्र सामुदायिक शिक्षा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्तमान में इस केंद्र में आठवीं से दसवीं कक्षा के अतिरिक्त उससे नीचे की कक्षाओं के बच्चे भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
ट्रस्ट की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर डॉ. ए.एम. सोरेन, कल्याणी हेम्ब्रोम, शिवधन सोरेन, सनातन मुर्मू, रामचंद्र लाल मरांडी तथा समाजसेवी सच्चिदानंद सोरेन मरांग बुरु सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
