Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी
गलत और किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
दुमका जिले के जामा प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जामा और चुटोबेदिया मंडल की संयुक्त अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3200 करने, बकाया राशि का अविलंब भुगतान करने और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
जामा: भारतीय जनता पार्टी के राज्यव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को जामा प्रखंड के दो मंडल अध्यक्ष जामा रामयश मांझी और चुटोबेदिया के संयुक्त अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीताराम पाठक ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार की गलत एवं किसान विरोधी नीतियों के कारण यहां के किसान वर्तमान में कई मोर्चे पर जूझने को मजबूर है। एक तो प्राकृतिक आपदा से किसान परेशान और हताश है, ऊपर से राज्य सरकार की गलत नीतियों किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किए थे उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित हुई।
कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का ₹3200 क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एसपी में 50 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुक्त बिजली देने, वहीं प्रभारी के रूप में राजू पुजहर ने बताया कि किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने, प्रत्येक पंचायत में कृषि यंत्र बैंक प्रारंभ के साथ बहुउद्देशीय गोदाम के निर्माण, सभी किसानों को ₹1 प्रति डिसमिल की दर पर फसल बीमा योजनाएं,₹1 प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई वादे किए गए। परंतु सरकार बनते ही यह सरकार अपने सभी वादों को भूल गई।

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
