Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें

कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का किया गहन

Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें
(फ़ोटो)

संथाल परगना प्रमंडल (दुमका) के आयुक्त संजय कुमार (IAS) ने मंगलवार को रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थापना, नजारत, राजस्व और मनरेगा सहित विभिन्न शाखाओं की कड़ाई से जांच की और लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने कोआम पंचायत का रुख कर मनरेगा के तहत दी जा रही बागवानी और कूप निर्माण योजनाओं का धरातल पर निरीक्षण किया।

रामगढ़: संजय कुमार, भा० प्र० से०, प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका द्वारा मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय, रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त महोदय ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं यथा स्थापना, नजारत, विकास, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, मनरेगा, आपूर्ति इत्यादि का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संचिकाओं के संधारण, पत्र प्राप्ति-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति एवं जन शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की।आयुक्त के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। 

आम जनता को ससमय एवं पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के समुचित रख-रखाव पर भी उन्होंने संतोष व्यक्त किया तथा इसे बनाए रखने का निर्देश दिया।इसके अलावे आयुक्त द्वारा कोआम पंचायत का भी निरीक्षण किया गया जिसमें मनरेगा के तहत मीना देवी का  बागवानी,एवं सावित्री देवी का कूप निर्माण का निरक्षण किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी रामगढ़ के साथ साथ सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ramgarh News: विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, कार्यालय प्रभारी गुलाम सरवर भी रहे उपस्थित Ramgarh News: विधायक प्रतिनिधि जाकिर अख्तर ने सुनीं आम जनता की समस्याएं, कार्यालय प्रभारी गुलाम सरवर भी रहे उपस्थित
Ramgarh News: बैंक ऑफ इंडिया में विदाई समारोह, शाखा प्रबंधक जयप्रकाश साहू और प्रदीप गुप्ता को दी गई भावपूर्ण विदाई
Palamu News: JTET में मगही, भोजपुरी और अंगिका को शामिल करने की मांग तेज, छात्र नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा मांग पत्र
Palamu News: एमके डीएवी चियांकी के जय मंजश लकड़ा बने टॉपर, 97.2% अंक लाकर विद्यालय का नाम किया रोशन
Dumka News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, हेमंत सरकार की नीतियों को बताया किसान विरोधी
Dumka News: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नोडल पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने की प्रमंडल स्तरीय समीक्षा
Dumka News: प्रमंडलीय आयुक्त का औचक निरीक्षण, संथाल परगना कमिश्नर संजय कुमार ने जांचीं फाइलें
Dhanbad News: जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त, सुनीं आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: सुरक्षा व्यवस्था का डीएसपी ने लिया जायजा, जवानों को दिए सख्त निर्देश
Dhanbad News: चीरागोड़ा श्मशान रोड के मैदान में मिला मोबाइल दुकानदार का शव, इलाके में तनाव
Pakur News: प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन
Pakur News: न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक, न्यायमूर्ति संजय प्रसाद के दौरे को लेकर सुरक्षा और स्वागत प्लान तैयार